सुब्रमण्यम स्वामी के विवादित बोल, केजरीवाल ही नहीं दिल्ली के LG भी हैं '420'
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के एक बयान से भाजपा में ही खलबली मच गई है। आखिर उन्होंने ऐसा क्या कहा जिससे पार्टी ही सांसत में आ गई है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। विवादित टिप्पणी व बयानों के लिए चर्चित भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उपराज्यपाल नजीब जंग को भी निशाने पर लिया है। उन्होंंने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि केजरीवाल की ही तरह LG भी 420 है। उपराज्यपाल के पद पर किसी संघ से जुड़े शख्स की नियुक्त होनी चाहिए।
लगातार विवादों में रहने वाले सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करके कहा है कि मेरी राय में नजीब जंग दिल्ली के उपराज्यपाल पद के लायक नहीं हैं। वह अरविंद केजरीवाल की तरह दूसरे '420' हैं। हमें उपराज्य़पाल के पद पर संघी व्यक्ति चाहिए।
In my opinion, this LG of Delhi Mr. Jung is unsuited for this high post. He is another 420 like Kejri. We need a Sangh person in Delhi
— Subramanian Swamy (@Swamy39) August 30, 2016
इससे पहले सुब्रमण्यम स्वामी केजरीवाल द्वारा 1980 में IIT खड़गपुर में एडमिशन लेने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए थे। सुब्रह्मण्यम स्वामी ने आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि केजरीवाल के मंत्री चोर हैं।
PM मोदी ने AAP की बुनियाद पर किया वार, 'पावर' को लेकर बौखलाए केजरीवाल
ये देशद्रोहियों की सरकार है, महाभ्रष्ट सरकार है। दिल्ली सरकार को बर्खास्त किया जाए। स्वामी का कहना था कि जो राज्य सरकार संविधान का पालन नहीं करती है उसे तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।
तबादलों पर भड़के केजरीवाल, 'LG के जरिये दिल्ली को बर्बाद कर रहे मोदी'