विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां को नींद की गोली खिलाकर जबरन बेटी के साथ सोता था सौतेला पिता

By Amit MishraEdited By:
Published: Thu, 19 May 2016 07:58 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2016 07:51 AM (IST)

गुड़गांव में सौतेले पिता पर आठवीं में पढ़ने वाली बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी शख्स पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

News Article Hero Image

गुड़गांव। सिविल लाइंस थाना में रिश्तों को तार-तार करने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। सौतेले पिता पर आठवीं में पढ़ने वाली बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। फिलहाल आरोपी शख्स पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

बुधवार को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल और जज के सामने बयान दर्ज करा दिया है। पीड़ित लड़की मियावाली कॉलोनी में परिजनों के साथ रहती है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि सौतेला पिता पिछले 5 साल से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहाथे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

facebook से शुरू हुई दोस्ती, शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म और फिर...पढ़ें खबर

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी दुष्कर्म करने से पहले उसकी मां को नींद की गोली दे देता था। पीड़िता के अनुसार तीन दिन पहले रात को मां की नींद खुल गई तो उसने सौतेले पिता को रंगे हाथ पकड़ लिया। मां ने जब विरोध किया तो उसके साथ थी पिता ने मारपीट की थी।

4 साल तक पिता लूटता रहा इज्जत, बात खुलने के डर से स्कूल भी छुड़वाया

पीड़िता की मां ने बुधवार पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस के अनुसार महिला की आरोपी के साथ दूसरी शादी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आंटी ने रची साजिश, बहला-फुसलाकर किशोरी के साथ किया घिनौना काम