केजरीवाल के आवास से हुई फॉगिंग अभियान की शुरुआत
दिल्ली में डेंगू से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में दिल्ली में बढ़ती गंदगी और साफ-सफाई को लेकर भी दिल्ली नगर निगम (MCD) पर भी सवाल उठने लगे हैं। एमसीडी ने फॉ़गिंग अभियान में तेजी लाने की कवायद शुरू कर दी है।
नई दिल्ली। दिल्ली में डेंगू से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में दिल्ली में बढ़ती गंदगी और साफ-सफाई को लेकर भी दिल्ली नगर निगम (MCD) पर भी सवाल उठने लगे हैं। एमसीडी ने फॉ़गिंग अभियान में तेजी लाने की कवायद शुरू कर दी है।
इस कड़ी में अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइन स्थित आवास आवास से फॉगिंग की शुरुआत की गई। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) के महापौर रवींद्र गुप्ता की निगरानी में केजरीवाल के आवास पर फॉगिंग की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री आवास से फॉगिंग अभियान की शुरुआत करना चाहता था।