यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अशांत शांति भूषण को आप ने दी घर पर 'शांति' से आराम करने की सलाह
आप नेताओं ने शांति भूषण को घर पर बैठकर आराम करने की सलाह दी है। हालांकि, उम्मीद की जा रही ...और पढ़ें

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी पर हमला करने वाले संस्थापक सदस्य शांति भूषण को उनके ही अंदाज में जवाब दिया है।
आप नेताओं ने शांति भूषण को घर पर बैठकर आराम करने की सलाह दी है। हालांकि, उम्मीद की जा रही थी कि आप के संस्थापक सदस्य रहे शांति भूषण की पार्टी से छुट्टी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
आज आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि अरविंद केजरीवाल पार्टी के संयोजक बने रहेंगे।
केजरी-लालू मिलन से शांति भूषण 'अशांत', खतरे में AAP की मान्यता!
पार्टी सूत्रों ने बताया कि कि राष्ट्रीय परिषद् की बैठक में पार्टी के विस्तार, देश के हालात, बिहार चुनाव, असहिष्णुता और केंद्र-राज्य संबंध पर चर्चा की जाएगी। पार्टी की नजर पंजाब विधानसभा चुनाव और दिल्ली में नगर निगमों के चुनाव पर है। इन चुनावों में जीत हासिल करने की रणनीति बनाई जाएगी। इसके साथ ही पार्टी अन्य राज्यों में संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है।
पार्टी का मानना है कि देशवासी सांप्रदायिक राजनीति को नकार रहे हैं। दिल्ली और बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम इसका प्रमाण है।
लोग सिर्फ भाषण नहीं बल्कि काम चाहते है, इसलिए आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार के कामकाज को देश के सामने एक नजीर के तौर पर पेश करने की योजना बना रही है।
अरविंद केजरीवाल सहित अन्य आप नेता यह आरोप लगाते रहे हैं कि केंद्र सरकार दिल्ली सरकार को काम नहीं करने दे रही है, इसलिए बैठक में भी केंद्र व राज्य के संबंधों पर चर्चा होगी। देश में पिछले कुछ समय से असहिष्णुता का मुद्दा भी जोरशोर से उठ रहा है।
भाजपा के कई नेताओं पर देश में असहिष्णुता फैलाने का आरोप लगा है। देश में आपसी भाईचारा बना रहे, इसके लिए हाल की घटनाओं पर भी चर्चा कर प्रस्ताव पास किया जाएगा।
