विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीडी कांडः सियासी लड़ाई में 'हनी ट्रैप' का शिकार तो नहीं हुए आप नेता संदीप

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 02 Sep 2016 09:19 AM (IST)Updated: Fri, 02 Sep 2016 09:56 AM (IST)

सेक्स सीडी स्कैंडल में फंसे दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार साजिश का शिकार हुए है, इसमें कोई दो राय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। सेक्स सीडी स्कैंडल में फंसे दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार साजिश का शिकार हुए है, इसमें कोई दो राय नहीं है। इस साजिश में अब सियासी एंगल भी देखा जा रहा है। इसमें कहीं कहीं कांग्रेस की ओर अंगुली उठ रही है। अंगुली उठने की बड़ी वजह यह है कि सीडी जारी करने वाले शख्स ओम प्रकाश कांग्रेस के नेता हैं।

पूर्व कांग्रेस विधायक-मंत्री के करीबी हैं सीडी जारी करने वाले

राजनीतिक हल्कों में यह चर्चा आम है कि ओम प्रकाश सुल्तानपुर माजरा से कांग्रेस के पूर्व विधायक जयकिशन का करीबी है। यह कम ताज्जुब की बात नहीं है कि ओम प्रकाश पहले भी संदीप कुमार पर रंगदारी मांगने का आरोप लगा चुके हैं। ऐसे में सवाल उठना जायज है कि कि क्या संदीप कुमार को सोची-समझी योजना के तहत हनी ट्रैप में फंसाया गया?

सीडी कांडः केजरीवाल सरकार के बर्खास्त मंत्री की मुश्किल बढ़ी, जांच शुरू

गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अश्लील सीडी सामने आते ही संदीप कुमार को मंत्री पद से हटा दिया। इसके बावजूद कांग्रेस नेता जयकिशन केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने और नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं।

सेक्स CD केस में बोले केजरी- 'पार्टी बंद कर दूंगा, लेकिन समझौता नहीं करूंगा'

जयकिशन के सियासी हमले, ओम प्रकाश के आरोप और इस अश्लील सीडी के बीच कुछ ना कुछ तो कनेक्शन जरूर है। ये भी मुमकिन है कि संदीप कुमार को फंसाने के लिए हनी ट्रैप बिछाया गया हो, जैसे-जैसे इस मामले की परतें खुलेंगी। वैसे-वैसे चौंकाने वाले तमाम सच सामने आएंगे।