विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DEL-NCR: राहत के बाद अब आफत की बरसात, जगह-जगह जाम

By JP YadavEdited By:
Published: Sat, 11 Jul 2015 08:09 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2015 08:29 AM (IST)

लगातार तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में कई जगहों पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और इससे लगते उत्तर प्रदेश व हरियाणा के जिलों में शनिवार सुबह भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से सड़कों पर जलभराव और जाम की समस्या खड़ी हो गई।

शनिवार सुबह दिल्ली, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद और नोएडा में जबरदस्त बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में और बारिश हो सकती है। लगातार तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में कई जगहों पर पानी जमा होने से सड़क यातायात पर असर पड़ा है।

जलभराव के चलते ट्रैफिक काफी धीमा हो गया है। सुबह-सुबह ऑफिस के लिए निकले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में जलभराव की वजह से ट्रैफिक जाम लग गया है।

गाजियाबाद व फरीदाबाद में गंदगी के कारण अटे पड़े नालों से पानी की निकासी नहीं हुई। घरों व दुकानों में कई-कई फुट पानी भर जाने से लाखों का नुकसान हो गया है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जगह-जगह जलभराव से सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। हर कोई अपने-अपने घर से पानी निकालने में जुटा हुआ है।