विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छेड़छाड़ का विरोध किया तो पति के दोस्‍त ने गर्भवती महिला के पेट पर जड़ दी लात

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Thu, 29 Oct 2015 05:47 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2015 08:38 AM (IST)

थाना क्षेत्र के मोरटा गांव में गर्भवती महिला से उसके पति के दोस्त ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गाजियाबाद । थाना क्षेत्र के मोरटा गांव में गर्भवती महिला से उसके पति के दोस्त ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के पेट में लात मार दी, इसके बाद महिला दर्द से बेहाल है। पीडि़ता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मोरटा गांव निवासी एक महिला की शादी तीन साल पहले हुई थी। इस समय महिला पांच महीने की गर्भवती है। बताया गया है कि महिला का पति शराब पीने का आदी है। आरोप है कि महिला के पति का दोस्त शराब पीने के बहाने महिला के घर आता जाता है।

बुधवार शाम को भी उसका पति अपने दोस्त के साथ घर में बैठकर शराब पी रहा था। उसके पति को जब ज्यादा नशा हो गया तो युवक ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने महिला के साथ मारपीट की। इतना ही नही युवक ने महिला के पेट में लात मार दी।

इससे महिला दर्द के मारे बिलबिला उठी। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और उसे बचाया। इसके बाद आरोपी युवक अपनी जान बचाकर भाग गया। अब महिला का दर्द से बुरा हाल है। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ की घटनाएं कर चुका है। पीडि़ता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।