अरविंद केजरीवाल पर विपक्ष हुआ हमलावर, जानिये किसने-क्या कहा
कपिल मिश्रा ने कहा कि 50 करोड़ की जमीन की डील करवाने के लिए सत्येंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल को दो करोड़ रुपये दिए थे।
नई दिल्ली (जेएनएन)। आम आदमी पार्टी (AAP) में मचा घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जल संसाधन मंत्री के पद से हटाए जाने के 24 घंटे के भीतर रविवार को पत्रकार वार्ता कर कपिल मिश्रा से सीधे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोल दिया। कपिल मिश्रा ने आज राजघाट पर अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। कपिल मिश्रा ने कहा कि 50 करोड़ की जमीन की डील करवाने के लिए सत्येंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल को दो करोड़ रुपये दिए थे। अब कहा जा रहा है कि देर शाम पोलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक बुलाई जा सकती है, जिसमें कपिल मिश्रा को पार्टी से निकाले जाने का सख्त फैसला लिया जा सकता है।
जानें विपक्ष ने कैसे बोला आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमला
अरविंद केजरीवाल भ्र्ष्टाचार में लिप्त हैं। यह आरोप मैं बार-बार लगा लगा रहा था। कपिल मिश्रा ने मेरे आरोप पर मुहर लगा दी है। अब केजरीवाल को एक मिनट भी अपने पद पर रहने का अधिकार नहीं है। वह इस्तीफा दें नहीं तो दिल्ली के लोग उन्हें कुर्सी से हटाएं। केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। अब इन्हें जेल में होना चाहिए।-मनोज तिवारी, अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश भाजपा
केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए। कपिल मिश्रा का आरोप सिर्फ आरोप नहीं, बल्कि देश के सामने भ्र्ष्टाचार के खिलाफ गवाही है। केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। - अजय माकन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष।
2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने वालीं भाजपा नेता नूपुर शर्मा ने ट्वीट कर कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्री सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपये लिए। आश्चर्य है कि दो साल के दौरान कितने करोड़ लिए गए होंगे।-नूपुर शर्मा, भाजपा नेता
केजरीवाल टैंकर घोटाले को दबाने में लगे रहे। इस मुद्दे को उठाने के लिए मुझे विधानसभा में टेबल पर खड़ा होना पड़ा था, क्योंकि सत्ता पक्ष विपक्ष का आवाज दबाने की कोशिश कर रहा था। कपिल के आरोप से साबित हो गया है कि मेरे आरोप सही थे। - नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का दावा करने वाले पूरी तरह से बेनाब हो गए हैं।- संबित पात्रा, वरिष्ठ नेता, भारतीय जनता पार्टी।
Conglomerate of Corrupts masquerading as Fighters against corruption have been completely exposed!
— Sambit Patra (@sambitswaraj) May 7, 2017
Captain Corrupt should RESIGN!!

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।