विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली: चलती ट्रेन में हैवानियत, महिला ने दांत से काटा आरोपी का प्राइवेट पार्ट

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 20 Nov 2016 09:09 AM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2016 12:09 PM (IST)

चलती ट्रेन में 32 साल की एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म और लूटपाट का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। एक बार फिर चलती ट्रेन में महिला के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया है। चलती ट्रेन में 32 साल की एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म और लूटपाट का मामला सामने आया है। जननायक एक्सप्रेस के लेडीज कोच में अकेली बैठी इस महिला के साथ शाहदरा और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच वारदात को अंजाम दिया गया।

वारदात के दौरान ट्रेन में 3 आरोपी मौजूद थे। 2 आरोपियों ने महिला के साथ लूटपाट की इसी दौरान तीसरे आरोपी ने एक तरफ से खिड़कियां बंद कर महिला से हैवानियत की। आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा। महिला ने खुद को छुड़ाने के लिए आरोपी को दांतों से बुरी तरह काट लिया। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट डाला।

दिल्ली: आनंद विहार बस अड्डे से पकड़े गए 96 लाख रुपए, एक गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, जिस कोच में महिला बैठी थी उसमें से 4 महिलाएं शाहदरा स्टेशन उतर गईं। उसके बाद यह महिला कोच में अकेली रह गईं। महिला को पुरानी दिल्ली स्टेशन पर उतरना था। शाहदरा से तीन लड़के लेडीज कोच में चढ़े। अकेली महिला को देख 2 लुटेरों ने बैग और बाकी सामान लूटा और चलती ट्रेन से उतरकर फरार हो गए।

आरोपी गिरफ्तार

हादसे के वक्त ट्रेन धीमी रफ्तार से लोहे के पुल से गुजर रही थी। चीख-पुकार सुनकर दो पुलिसवाले चलती ट्रेन में चढ़े। पुलिसवालों ने देखा कि आरोपी के शरीर से खून बह रहा था। उन्होंने बदहवास महिला के शरीर को ढका और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला को तुरंत पीसीआर से अस्पताल भेजा गया। आरोपी को भी अस्पताल भेजना पड़ा। उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड पाए गए हैं। आरोपी की पहचान शाहबाज (25) के तौर पर हुई है। वह नशेड़ी बताया जा रहा है।

जानिए, बैंक से 20 हजार रुपये घर ले जाने में इन जनाब का क्यों छूटा पसीना