पूर्व सेना प्रमुख काेे याद आई कारगिल जंग, सर्जिकल स्ट्राइक से टूटा पाक
पूर्व सेनाप्रमुख का दावा है कि उड़ी में आतंकी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक भारतीय फौज की जरूरत थी। इससे जहां भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है, वहीं पाकितान फौज निराश हुई है।
गुरुग्राम [ आदित्य राज ] । हताश और निराश पाकिस्तान सीधे युद्ध तो नहीं कर सकता लेकिन कुछ इधर-उधर का कदम उठा सकता है। वह देश में बड़े आतंकी हमले करा सकता है। इसलिए भारत का अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। देश और सेना के मनोबल के लिए यह फैसला एक जरूरी कदम था। यह बात पूर्व सेनाध्यक्ष एनसी विज ने दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में कही।
विज करगिल युद्ध के समय डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल मिलिट्री आपरेशन) भी रह चुके हैं। उनका दावा है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सेना का मनोबल काफी गिर गया होगा। वह सीधे-सीधे कुछ करने की हिम्मत तो नहीं करेगा लेकिन आतंकवादियों को भेजेगा।
पढ़ें : भारत-पाक युद्ध : सामरिक रणनीति मे मुंह की खाएगा दुुश्मन, कैसे पढ़ें खबर
याद आया करगिल युद्ध
उन्होंंने कहा कि अब बौखलाहट में पाकिस्तान आतंकवादियों के सहारे कुछ हरकत निश्चित रूप से करेगा। इसी पर नजर रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सबसे टफ युद्ध कारगिल युद्ध था। जब उस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान को छक्के छुड़ा दिए फिर वह कहां टिकेगा।
पढ़ें, सर्जिकल स्ट्राइक पर दिल्ली विधानसभा में क्या बोले CM केजरीवाल
बॉर्डर इलाके की सुरक्षा पर जोर
अब केवल बॉर्डर इलाके की सुरक्षा पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया होगा। उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि भारतीय सेना ऐसा भी कर सकती है।
सर्जिकल स्ट्राइक: जम्मू में खाली हुए सैकड़ों गांव, 26 हजार लोग बेघर
सेना के लिए ऐसा करना आवश्यक हो गया था। इससे सेना का मनोबल तो ऊंचा हुआ ही है, देश के एक-एक व्यक्ति का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि उड़ी में आतंकी हमले के बाद फौज के मनोबल के ऊपर काफी फर्क पड़ा था। देश के लोगों में भी निराशा थी। एक ही झटके में सेना ने माहौल को बदल दिया। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व ने विशेष भूमिका निभाई है।
जरूर पढ़ें : सर्जिकल स्ट्राइक में मारे गए 50 आतंकी, सबूत छिपाने के लिए पाक ने दफनाए शव
भारतीय सेना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक
उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास है कि भारतीय सेना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक है। किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है। जहां तक पाकिस्तान का सवाल है तो वह भारत के सामने कुछ भी नहीं।
शोर अधिक इसलिए मचाता है ताकि वहां के लोगों का उत्साह बना रहे। सर्जिकल स्ट्राइक से न केवल पाकिस्तान सेना का मनोबल गिरा होगा बल्कि वहां के लोगों का मनोबल भी गिरा होगा।
क्या है सेना का सर्जिकल स्ट्राइक
बातचीत में जनरल विज ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक बहुत ही गोपनीय तरीके से किया जाता है ताकि नुकसान न के बराबर हो। अचानक हमला किया जाता है जिससे कि दुश्मन को संभलने का मौका ही नहीं मिलता।
जब तक सामने वाला संभलता है तब तक उसका बहुत भारी नुकसान हो गया होता है। भारतीय सेना ने बहुत ही बखूबी से सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया है। इससे सेना का मनोबल काफी बढ़ गया है।