विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली में बर्ड फ्लू का कहर जारी : छह और पक्षियोंं की मौत, डियर पार्क में दहशत

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Tue, 25 Oct 2016 09:51 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 25 Oct 2016 12:59 PM (GMT+05:30)

चिडि़याघर और डियर पार्क में बर्ड फ्लू की चपेट में आने से पक्षियों की मौत के बाद एहतियातन इन्हें अनिश्चितकाल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [ जेएनएन ]राजधानी दिल्ली में बर्ड फ्लू का कहर जारी है। तमाम सरकारी उपक्रम के बावजूद यहां पक्षियों की मौत का सिलसिला नहीं थमा है। इसकी चपेट में आकर अब तक कुल पांच दर्जन पक्षियों की मौत हो चुकी है।

सोमवार को छह और पक्षियों की मौत हो गई। दो पक्षी डियर पार्क और चार पक्षी राजघाट के पास झील में मृत मिले। बर्ड फ्लू के मद्देनजर दिल्ली सरकार पार्क, जलाशयों व जहां प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा होता है वहां कुछ दिनों से एंटी वायरस ऑपरेशन चला रही है, इसके बावजूद पक्षियों के मरने का सिलसिला नहीं रुक रहा है।

दिल्ली के पशुपालन व विकास विभाग के मंत्री गोपाल राय ने बताया कि बर्ड फ्लू से 19 अक्टूबर से पहले तक जिन पक्षियों की मौत हुई उनमें एच5एन8 वायरस की पुष्टि हुई है। इसकी शुरुआत चिड़ियाघर से हुई।

चिड़ियाघर में तीन दिन से किसी पक्षी की मौत नहीं हुई है। उन्होंने सोमवार को 23 सदस्यीय कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुलाई, जिसमें डीडीए, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग, वन, राजस्व, तीनों नगर निगम, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

बर्ड फ्लू को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

उन्हें निर्देश दिया गया कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते तब तक दिल्ली में जहां भी बहुतायत में पक्षी मिलते हैं वहां कीटाणुरोधक व चूने का छिड़काव किया जाए। सभी संबंधित जगह पर एंटी वायरस स्प्रे (सोडियम हाईपोक्लोराइड) का छिड़काव किया जाए। नगर निगम स्तर पर 12 टीमों का गठन किया गया है। मंगलवार को इन टीमों को पुराने सचिवालय में बर्ड फ्लू के मद्देनजर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दिल्ली में बर्ड फ्लू से 11 पक्षियों की मौत, चिड़ियाघर में मचा हड़कंप

वहीं, चिडि़याघर और डियर पार्क में बर्ड फ्लू की चपेट में आने से पक्षियों की मौत के बाद एहतियातन इन्हें अनिश्चितकाल तक के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में अब तक 64 पक्षियों की मौत हो चुकी है।