Move to Jagran APP

...अब रेलयात्री आसानी से कर सकेंगे भ्रष्टाचार की शिकायत, बना विशेष काउंटर

रेलवे कर्मचारियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया। यात्रियों को एसएमएस भेजकर भी भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों की शिकायत करने को प्रेरित किया गया।

By Amit MishraEdited By: Published: Sat, 04 Nov 2017 07:55 PM (IST)Updated: Sat, 04 Nov 2017 09:33 PM (IST)
...अब रेलयात्री आसानी से कर सकेंगे भ्रष्टाचार की शिकायत, बना विशेष काउंटर

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। आम रेल यात्रियों को भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत करने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विशेष काउंटर बनाया गया है। इस काउंटर पर रेल यात्री अपनी शिकायत दे सकते हैं। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में यह काउंटर मददगार होगा। इसकी शुरुआत शनिवार को उत्तर रेलवे के मुख्य सतर्कता अधिकारी मनीष तिवारी ने की।

loksabha election banner

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद

इस काउंटर पर फीडबैक फॉर्म भी उपलब्ध रहेगा, जिससे कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान हुई परेशानी की जानकारी दे सकें। सतर्कता सप्ताह के तहत उत्तर रेलवे ने 30 अक्टूबर से विशेष अभियान शुरू किया था। इस दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

रेलवे अधिकारियों ने  यात्रियों से की बातचीत 

अधिकारियों व कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार खत्म करने की शपथ ली। वहीं, रेलवे कर्मचारियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया। कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। यात्रियों को एसएमएस भेजकर भी भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों की शिकायत करने को प्रेरित किया गया।

तिवारी व अन्य रेलवे अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में यात्रियों से मिलकर बातचीत की। उनकी परेशानी सुनने के साथ ही यात्री सुविधाएं बेहतर करने के लिए उनसे सुझाव भी मांगे। 

यह भी पढ़ें: टमाटर-प्याज की कीमतों में लगी आग, जानें- क्या कर रही है दिल्ली सरकार

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने चिदंबरम को बनाया वकील, माकन बोले- कदमों में झुके केजरीवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.