दिल्ली: एक महीने से लापता युवती का अब तक नहीं मिला सुराग
दिल्ली से एक युवती पिछले एक महीने से लापता है। परिजन परेशान हैं और पुलिस पर मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। न्यू अशोक नगर इलाके से लापता 25 वर्षीय युवती चंचल शर्मा का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। 5 दिनों तक तलाश करने के बाद आखिरकार परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की खोजबीन शुरू कर दी है लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।
चंचल परिवार के साथ पी-17, न्यू अशोक नगर में परिवार के साथ रहती हैं। परिवार में पिता कैलाश दीक्षित, मां रेखा और भाई कपिल है। उसकी शादी पांच साल पहले बाड़मेर, राजस्थान निवासी किशोर के साथ हुई थी। दोनों से एक साढ़े तीन साल की बच्ची भी है।
दिल्ली: महिला ने पूछे सवाल तो बच्ची को छोड़कर फरार हुआ शख्स
कुछ समय से पति-पत्नी में अनबन थी। इस वजह से वह मायके में रह रही थी। 5 अक्टूबर को चंचल घर से सब्जी लेने के लिए बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। पिता कैलाश दीक्षित का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।