Move to Jagran APP

यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की जीत, 'आप' नेता कुमार विश्वास ने दी बधाई

कुमार विश्वास ने भाजपा को विजयी होने और बसपा को विपक्ष में आने पर शुभकामनाएं दी हैं। कुमार ने 'आप' नेता संजय सिंह को निकाय चुनाव में सीट हासिल करने पर बधाई दी।

By Amit MishraEdited By: Published: Fri, 01 Dec 2017 07:50 PM (IST)Updated: Fri, 01 Dec 2017 09:50 PM (IST)
यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की जीत, 'आप' नेता कुमार विश्वास ने दी बधाई

नई दिल्ली राज्य ब्यूरो। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने पार्टी लाइन से हटकर उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर भाजपा को विजयी होने और बसपा को विपक्ष में आने पर शुभकामनाएं दी हैं। कुमार ने 'आप' नेता संजय सिंह को भी उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में सीट हासिल करने पर बधाई दी है

loksabha election banner

ट्विटर पर कुमार विश्वास ने लिखा है, विजयी भाजपा और विपक्ष में आई बसपा को बधाई। भाई संजय सिंह के नेतृत्व में 'आप' के विधायकों, नेताओं, कार्यकर्ताओं और दिल्ली के मंत्रियों ने रैलियों व रोड शो के माध्यम से पूरे उत्तर प्रदेश में दिन-रात प्रचार किया। इसके लिए साधुवाद। हम एक कदम आगे बढ़े। 

संजय सिंह पर कसा गया तंज

कुमार विश्वास के बधाई संदेश के पार्टी में अलग निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। कई लोग इसे संजय सिंह पर कसा गया तंज मान रहे हैं। क्योंकि यह चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया था। संजय सिंह को उत्तर प्रदेश से बहुत उम्मीद थी।

सूत्रों का कहना है कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व के समक्ष इस चुनाव में बड़ी संख्या में सीटें जीतने का भरोसा जताया था, मगर वह कुछ खास नहीं कर पाए। जबकि दिल्ली के मंत्री, विधायक तमाम कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार में लगे रहे।

यह भी पढ़ें: नगर निकाय चुनाव में बजा भाजपा का 'डंका', आशा शर्मा बनीं गाजियाबाद की मेयर

यह भी पढ़ें: पोस्टर-ऑडियो विवाद के बाद AAP में निर्णायक भूमिका में उभरे कुमार विश्वास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.