यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली के सीएम को कपिल मिश्रा ने दिया नया नाम-अरविंद 'हवाला' केजरीवाल
कपिल के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल जिस हेम प्रकाश का लेटर हेड छिपाते हैं उसकी कंपनियों पर हवाले के आरोप में छापे तक पड़ चुके हैं।

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के बागी नेता कपिल मिश्रा का अपने राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल पर हमला जारी है। इस कड़ी में करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा ने मंगलवार सुबह फिर ट्वीट कर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरा है। ट्वीट में उन्होंने केजरीवाल का नया नाम सुझाया है- अरविंद 'हवाला' केजरीवाल।
कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी को जो चंदा आया हैवह ऐसी कंपनियों से आया जिसमें हवाला से जुड़े लोग थे।
यह भी पढ़ेंः PWD घोटालाः अब केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार के घर पर ACB ने मारा छापा
कपिल के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल जिस हेम प्रकाश का लेटर हेड छिपाते हैं उसकी कंपनियों पर हवाले के आरोप में छापे तक पड़ चुके हैं। उन्होंने तंज कसते हुए ट्वीट किया- 'हवाला, हवाला, हवाला- क्या आपका नाम अरविंद 'हवाला' केजरीवाल रख दिया जाए।'
पढ़ें और क्या लिखा है
Arvind "HAWALA" Kejriwal pic.twitter.com/ESUcsIhmCZ
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 23, 2017
वहीं, कपिल मिश्रा ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल से सारी विदेश यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल ऐसा नहीं करेंगे तब भी वह एक एक कर सारी जानकारी निकाल ही लेंगे।
इससे पहले सोमवार को भी पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला जारी रखा था। केजरीवाल ने कपिल के हाल में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में चुप्पी तोड़ते हुए उसे झूठा करार दिया था।
कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया था- 'न सबूतों पर बोले, न हवाला और काले धन के दस्तावेजों पर। न अपने सगे संबंधियों के भ्रष्टाचार पर बोले और न विदेशी दौरों पर। यह नए केजरीवाल हैं, यह कहते हैं, अगर अपराधी होता तो जेल में होता। जेल में नहीं हूं इसका मतलब अपराधी नहीं।'
