Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होश में आते ही महिला बोली-मीडिया को बुलाओ, चोटी कटना कहीं पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Mon, 14 Aug 2017 09:30 AM (IST)

    इस महिला का यह भी कहना है कि पिछले दो दिनों से उसे बुरे सपने आ रहे थे। उसका दावा है कि किसी ऊपरी शक्ति ने उसकी चोटी काटी है।

    होश में आते ही महिला बोली-मीडिया को बुलाओ, चोटी कटना कहीं पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं

    नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के साथ-साथ देश की राजधानी दिल्ली में भी महिलाओं की चोटी कटने की घटनाओं में कमी आती दिखाई नहीं दे रही है। हैरानी की बात है कि इसमें सच्चाई कम ही है। पिछले दिनों अलीपुर व त्रिलोकपुरी इलाके में दो महिलाओं की चोटी कटी। अलीपुर में जब थाना प्रभारी 38 वर्षीय महिला के घर पहुंचे तो महिला ने सबसे पहले पूछा कि मीडिया कब आएगी। इस महिला का यह भी कहना है कि पिछले दो दिनों से उसे बुरे सपने आ रहे थे। उसका दावा है कि किसी ऊपरी शक्ति ने उसकी चोटी काटी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में पहला मामला 

    पहली घटना में अलीपुर मामले में जयवती मंगलवार दिन में 12.00 बजे यह अपने सात साल के बेटे के साथ घर में सो रही थी। दोपहर करीब 1.30 बजे वह उठी तो उसने देखा कि उसकी चोटी कटी थी। फौरन उसने परिजनों व पुलिस को मामले की सूचना पुलिस को दी। घर पर पुलिस के पहुंचते ही महिला ने सबसे पहले पूछा कि मीडिया कब आएगी। 

    यह भी पढ़ेंः देश में मह‌िलाओं की चोटी कटने के पीछे कहीं ये तो नहीं है असली वजह...

    दूसरी मामला

    दूसरे मामले में मयूर विहार स्थित त्रिलोकपुरी इलाके में 55 वर्षीय रामेश्वरी अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ पहली मंजिल पर सो रही थी। तड़के अचानक उसके सिर में दर्द होने लगा। उसने देखा कि उसकी चोटी कटी हुई थी। हैरानी का बात तो यह है कि घर का दरवाजा भी अंदर से बंद था। 

    मोदीनगर में दो व मुरादनगर में एक महिला की चोटी कटी

    दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी चोटी कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार रात व बुधवार तड़के भोजपुर के फरीदनगर कस्बे में दो महिलाओं की चोटी कट गई। उधर, मुरादनगर के भिक्कनपुर गांव में भी महिला की चोटी कटने की घटना हुई है। घटनाओं से महिलाएं व उनके परिजन दहशत में हैं।

    यह भी पढ़ेंः आखिर खुल ही गया चोटी काटने का रहस्य, पब्लिक के साथ पुलिस भी हैरान

    फरीदनगर निवासी अय्यूब की पत्नी बानो (52) मंगलवार रात को पति के साथ चारपाई पर बैठी थी। इसी दौरान उसे चक्कर और सिर में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके कुछ देर बाद ही उसने देखा तो उसकी चोटी कटी हुई थी। चोटी कटने के बाद बानो दहशत में आ गई।

    वह बार-बार अपनी चोटी को देखकर रोती रही। इसके अलावा बुधवार तड़के फरीदनगर के ही सैनी मोहल्ले में बबलू सैनी अपनी पत्नी डोली (24) के साथ कमरे में खड़ा था। अचानक महिला के सिर में दर्द हुआ और इसके बाद उसकी चोटी के बाल टूटकर नीचे गिर गए।

    अचानक हुई इस घटना से डोली परेशान हो गई। दोनों महिलाओं के मुताबिक जब उनके साथ यह घटना हुई तो उन्हें बिल्ली की परछाई दिखाई दी।

    ये दोनों घटनाएं पूरे कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस बारे में एसडीएम अतुल कुमार का कहना है कि ऐसी अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है। जो भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।