विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आचार संहिता उल्लंघन मामला, राजनाथ सिंह के बेटे पंकज पर दर्ज हुआ केस

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 25 Jan 2017 04:29 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2017 07:32 AM (IST)

नोएडा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिह पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

आचार संहिता उल्लंघन मामला, राजनाथ सिंह के बेटे पंकज पर दर्ज हुआ केस
आचार संहिता उल्लंघन मामला, राजनाथ सिंह के बेटे पंकज पर दर्ज हुआ केस

नोएडा [जेएनएन]। नामांकन के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नोएडा सीट से भाजपा उम्मीदवार फंस गए हैं। नोएडा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिह पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को नामांकन के दौरान पंकज सिंह के समर्थकों द्वारा अाचार संहिता का उल्लंघन किया गया। इसके बाद यह मुकदमा दर्ज किया गया है। गधे पर सवार होकर सोमवार को नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचे उम्मीदवार के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

चुनाव आयोग के निर्देश के तहत नामांकन के दौरान कोई भी प्रत्याशी सौ मीटर तक तीन ही वाहन लेकर जा सकता है। लेकिन नोएडा सीट से भाजपा के उम्मीदवार एवं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह के नामांकन के दौरान चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गईं। उनके वाहनों का काफिला सौ मीटर के घेरे को लांघता हुआ कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश कर किया।

यह भी पढ़ें: UP Election 2017: 'गुटबाजी' के बीच केंद्रीय मंत्री ने BJP को बताया संस्कारी पार्टी

पंकज सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, नोएडा विधायक विमला बाथम समेत अन्य पदाधिकारी भी थे। नामांकन के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कलक्ट्रेट पर तैनात रहे। मजेदार बात है कि जहां पुलिस कर्मी अन्य प्रत्याशियों व मीडिया के वाहनों को लेकर बेहद सख्त हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया।

सोमवार को दादरी सीट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार देवीराम प्रजापति गधे पर सवार होकर नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचे थे। हालांकि दस्तावेज पूरा न होने की वजह से उनका नामांकन दाखिल नहीं हुआ। मंगलवार को उन्होंने नामांकन दाखिल किया। लेकिन नामांकन के लिए जानवर पर सवार होकर उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन कर दिया। उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें: UP चुनाव: BJP की दूसरी लिस्ट जारी, गृहमंत्री के बेटे पंकज सिंह को नोएडा से मिला टिकट