Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीडियो संदेश जारी कर फंस गए केजरीवाल, भाजपा ने विरोध में लगाए नारे

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Wed, 05 Oct 2016 09:02 AM (IST)

    दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीडियो संदेश में सेना पर सवाल उठाए जाने को लेकर भाजपा कर्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया।

    Hero Image

    नई दिल्ली [जेएनएन]। उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में की गई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीडियो संदेश जारी कर अपने ही जाल में फंस गए हैं। एक तरफ जहां पाकिस्तानी मीडिया में अरविंद केजरीवाल छाए रहे तो वहीं, अब भाजपा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि 'क्या केजरीवाल को अब देश की सेना पर भी भरोसा नहीं है।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीडियो संदेश में सेना पर सवाल उठाए जाने को लेकर भाजपा कर्यकर्ताओं ने केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    केजरीवाल का वीडियो संदेश

    केजरीवाल ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि पीएम मोदी ने उनके तमाम मतभेद हो सकते हैं लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर वो प्रधानमंत्री के साथ हैं और उन्हें सलाम करते हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि पाकिस्तान ने बौखलाहट में गंदी राजनीति शुरू कर दी है। केजरीवाल ने पीएम मोदी से पाकिस्तान को जवाब देने और इशारों-इशारों में सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत सार्वजनिक करने की मांग की थी।

    जानें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर क्यों फिदा हुआ पाकिस्तान ?

    केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब

    सीएम केजरीवाल का वीडियो संदेश सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने पत्रकार वार्ता कर केजरीवाल को आड़े हाथों लिया। प्रसाद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सेना का अपमान न करें। रवि शंकर ने कहा कि केजरीवाल पाकिस्तान के झूठे प्रचार से प्रभावित क्यों हो रहे हैं ?

    देखें वीडियो