विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रदूषण स्तर में इजाफे से चिंतित केजरीवाल बोले- गैस चैंबर बन गई है दिल्ली

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 07 Nov 2017 01:07 PM (IST)Updated: Tue, 07 Nov 2017 03:06 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी भरे अंदाज में कहा कि दिल्ली में हर साल इन दिनों बढ़े प्रदूषण की समस्या आती है। इससे छुटकारा पाना होगा।

प्रदूषण स्तर में इजाफे से चिंतित केजरीवाल बोले- गैस चैंबर बन गई है दिल्ली
प्रदूषण स्तर में इजाफे से चिंतित केजरीवाल बोले- गैस चैंबर बन गई है दिल्ली

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिवाली के बाद दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर अब खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। मंगलवार सुबह से ही राजधानी दिल्ली में जहरीला स्मॉग छाया हुआ है। प्रदूषण से चिंतित दिल्ली में सत्तासीन आदमी आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली अब गैस चैंबर बन गई है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी भरे अंदाज में कहा कि दिल्ली में हर साल इन दिनों बढ़े प्रदूषण की समस्या आती है। इससे छुटकारा पाना होगा। 

वहीं, दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने पर कहा कि पड़ोसी राज्यों से पराली जलाने के कारण हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। ऐसे में हमें पराली जलाने की समस्या का हल ढूंढ़ना होगा। 

केजरीवाल ने अपने ट्वीट के जरिये कहा है कि उन्होंने शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से गुजारिश की है कि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति के मद्देनजर स्कूलों को कुछ दिन बंद करने की घोषणा करें। 

हवा में प्रदूषण की मात्रा की अधिकता की वजह से राजधानीवासी अपनी आंखों में जलन की शिकायत करते नजर आए। वहीं, बच्चों और बुजुर्गों में सांस की जुड़ी समस्या देखी गई। 

यह भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में 4-5 दिनों तक रहेगा स्मॉग, IMA बोला- तत्काल बंद हों स्कूल