विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल ने नहीं दोहराई 'सर्जिकल स्ट्राइक' वाली गलती, बोले-सेना पर गर्व

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 24 May 2017 09:10 AM (IST)Updated: Thu, 25 May 2017 07:10 AM (IST)

पिछले साल 29 सितंबर को हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हाल के समय में यह पहला मौका है जब सेना ...और पढ़ें

केजरीवाल ने नहीं दोहराई 'सर्जिकल स्ट्राइक' वाली गलती, बोले-सेना पर गर्व
केजरीवाल ने नहीं दोहराई 'सर्जिकल स्ट्राइक' वाली गलती, बोले-सेना पर गर्व

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी बंकर उड़ाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सेना को सैल्यूट किया है। केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि भारतीय सेना को नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी बंकर तबाह करने पर सलाम। पूरा देश भारतीय सेना पर गर्व कर रहा है।

बता दें कि पिछली बार जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था तो केजरीवाल ने सेना से स्ट्राइक के सुबूत मागे थे। जिस पर जमकर विवाद भी हुआ था। इसके साथ ही पंजाब और दिल्ली के चुनाव में यह चुनावी मुद्दा भी बन गया था। 

यह भी पढ़ेंः भारत का जोरदार प्रहार: पाक की 10 चौकियां तबाह, 20-25 पाक सैनिक और आतंकी ढेर 

यहां पर बता दें कि भारतीय फौज ने पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए बेहद सख्त सैन्य कार्रवाई में उसकी कई सैन्य चौकियों और बंकरों को तबाह कर दिया है।

नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार पाकिस्तानी चौकियों को तबाह करने की यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के नौशहरा सेक्टर में अंजाम दी गई। हालांकि, सेना ने इस बार अपनी सीमा के भीतर से ही पाक सैन्य ठिकानों को भेदा।

इस कार्रवाई को इसी महीने एक मई को एलओसी पर दो भारतीय सैनिकों से बर्बरता और सिर काटने की पाक की नापाक हरकत का बदला माना जा रहा है। इस ऑपरेशन में पाक के 25-30 सैनिकों के मारे जाने की खबर है। 

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार कार्रवाई

पिछले साल 29 सितंबर को हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हाल के समय में यह पहला मौका है जब सेना ने किसी ऑपरेशन का न केवल खुलेआम एलान किया है, बल्कि उसका वीडियो भी जारी किया है।

सेना के इस कदम को एलओसी पर भारत के बदले रणनीतिक कदम का साफ संकेत माना जा रहा है। इस बदली रणनीति के मद्देनजर यह आशंका बढ़ गई है कि एलओसी पर भारत-पाक के बीच संघर्ष व तनाव और बढ़ेगा।