Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जज के सामने युवती ने रो-रो कर कहा- 'मां के प्रेमी ने किया है दुष्कर्म'-

    By Ramesh MishraEdited By:
    Updated: Sat, 23 Jan 2016 09:46 AM (IST)

    करीब 20 साल की युवती ने अदालत के अंदर जज के सामने अपनी मां के प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने महिला जज से रो-रो कर कहा कि 15 दिसंबर 2 ...और पढ़ें

    गुडग़ांव । करीब 20 साल की युवती ने अदालत के अंदर जज के सामने अपनी मां के प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने महिला जज से रो-रो कर कहा कि 15 दिसंबर 2015 को ओमप्रकाश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दुष्कर्मी ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी। पीडि़ता ने कहा कि उसने अपनी मां को बताया तो मां ने उल्टा उसे ही पीटा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को सीजेएम सुरुचि अतरेजा की अदालत में युवती पहुंची और दुष्कर्म की शिकायत दी। इसके बाद यहां से फोन कर सेक्टर - 5 थाना पुलिस को बुलाया गया। पीडि़ता युवती मूल रूप से भिवानी की रहने वाली है।

    पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि साल 2008 में उसके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद 2012 में वह अपनी मां के साथ गुडग़ांव आ गई। मां यहां पर अपने प्रेमी ओमप्रकाश कलकल के साथ लक्ष्मण विहार फेज - 2 में लिव- इन रिलेशन में रहती है। ओमप्रकाश कलकल चरखी दादरी बार एसोसिएशन का पूर्व प्रधान है।

    पीडि़ता ने बताया लेकिन मारपीट के इस मामले में खांडसा रोड पुलिस चौकी में उनका समझौता हो गया। इसके बाद वह मां से अलग रह रही थी। लेकिन मां व ओमप्रकाश तभी से उसके पीछे पड़े हैं और उसे अपने साथ रखना चाहते हैं। उसने कई बार सिटी थाने में, महिला थाने में, पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दी। लेकिन कोई मदद नहीं मिली। जिसके बाद गुरुवार को वह अदालत में जज के समक्ष पहुंची और शिकायत दी।

    पुलिस ने युवती का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया और मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके कलमबद्ध बयान दर्ज कराए। युवती की शिकायत पर सेक्टर - 5 थाना पुलिस ने देर रात आरोपी ओमप्रकाश कलकल के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपी ओमप्रकाश चरखी दादरी बार एसोसिएशन का पूर्व अध्यक्ष है।