विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साढ़े तीन साल की बच्ची ने मां को बताई पड़ोसी की घिनौनी करतूत, मामला दर्ज

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 05 Jun 2016 07:02 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jun 2016 08:13 AM (IST)

दिल्ली के मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में साढ़े तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी लड़का बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। पुलिस ने बच्ची के परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर से बाहर पड़ोसी ने नाबालिग को रौंदा, चौखट के भीतर रिश्तेदार ने नहीं छोड़ा

पीड़ित बच्ची परिवार के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहती है। बच्ची के पिता एक निजी कंपनी में काम करते है। शनिवार सुबह बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला लड़का बच्ची को पार्क में ले गया और उसके साथ वारदात को अंजाम दिया।

शर्मनाक: 'तुम बच्चियों के साथ रुको, मैं लड़कों के साथ रुक जाती हूं'

बच्ची अपने घर पहुंची और पूरी आपबीती अपनी मां को बताई। परिवार वालोंं ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिवार वालो के बयान पर दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

नाबालिग लड़की ने रो रोकर पिता को बताया जीजा का घिनौनाा सच