विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉल सेंटर की गाड़ी में लड़की से रातभर सामूहिक दुष्कर्म

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 11 Dec 2015 12:02 PM (IST)Updated: Fri, 11 Dec 2015 12:54 PM (IST)

7 वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की लड़की के साथ छह लड़कों ने चलती कैब में रातभर दुष्कर्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बाऱ फिर शर्मसार हुई। इस बार 14 साल की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। 7 वीं क्लास में पढ़ने वाली इस लड़की के साथ छह लड़कों ने चलती कैब में रातभर दुष्कर्म किया। कैब कॉल सेेंटर के कर्मियों को लाने-ले जाने का काम करती है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी का पीछा कर लड़की को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने एक बदमाश गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच बदमाश भागने में कामयाब हो गए।

कॉल सेंटर की कैब में हुआ सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया बदमाश कैब का ड्राइवर है। आरोपी बदमाश एक कॉल सेंटर में गाड़ी चलाता है। रात के दौरान गाड़ी चलाने की जिम्मेदारी इसी शख्स की थी। इसी गाड़ी से लड़की को किडनैप किया गया। इसके बाद छह युवकों ने रातभर दुष्कर्म को अंजाम दिया।

संदिग्ध मामला लगने पर पुलिस ने किया पीछा

पुलिस के मुताबिक, पीसीआर कर्मियों ने संदेह होने पर गाड़ी का पीछा करना शुरू किया। पुलिस वैन देख गाड़ी वाले भागने लगे तो उनका संदेह पक्का हो गया कि कुछ गड़बड़ है। इसके बाद पीछाकर पुलिस कर्मियों ने छह में से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।