विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JNU विवादः कन्हैया की रिहाई के लिए मंडी हाउस से जंतर मंतर तक मार्च निकाला

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 18 Feb 2016 03:04 PM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2016 07:36 AM (IST)

जेएनयू के छात्र कन्हैया की गिरफ्तारी के विरोध में मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक मार्च शुरू हो गया है। कन्हैया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में लगे देश विरोधी नारे मामले को लेकर जेल में बंद जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की रिहाई के लिए मार्च निकाला जा रहा है।

जेएनयू के छात्र कन्हैया की गिरफ्तारी के विरोध में मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक मार्च शुरू हो गया है। कन्हैया कुमार के समर्थन में जेएनयू के पूर्व छात्र और बुद्धिजीवियों के मार्च में नामी गिरामी लोग भी शामिल हैं।

मार्च में शामिल युवाओं ने टीशर्ट पहनी हुई है, जिस पर लिखा है, 'मेरा यार कन्हैया'।

स्वराज अभियान के अगुआ व पूर्व आप नेता योगेंद्र यादव भी मार्च में शामिल होंगे। 2:30 बजे मंडी हाउस से शुरू होकर जंतर-मंतर तक जाएगा। इस मार्च के देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।

वहीं हैदराबाद सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी की ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने जेएनयू के समर्थन में आज हड़ताल बुलाई है। वहीं, भी जबरदस्त प्रदर्शन हो रहा है।