गुड़गांव में जारी है गर्मी का कहर, 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
गुड़गांव में भीषण गर्मी का कहर जारी है। रविवार को तापमान 44 डिग्री केे पार जा पहुंचा।
गुड़गांव, जागरण संवाददाता। साइबर सिटी गुड़गांव में गर्मी कहर जारी है। प्रचंड गर्मी की वजह से शहर में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। तापमान 44 डिग्री केे पार जा पहुंचा है, दोपहर के वक्त लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं।
रविवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकोंं के मुताबिक फिलहाल गर्मी से निजात मिलने की कोई उम्मीद नहींं है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।
तपते सूरज से नहीं मिलेगी राहत, नोएडा व रेवाड़ी में जारी है गर्मी की मार
चलेंगी धूलभरी हवाएं
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम वैज्ञानिकोंं के पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम के खुश्क रहने से तापमान फिलहाल और ज्यादा बढ़ेगा। बीच-बीच मे बादल छाएंगे और 17 मई तक धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।
लू लगने से खुद को बचाएं
दोहपर की गर्मी मेंं घर से निकलना खतरनाक हो सकता है। चिकित्सकोंं के मुताबिक लू लगने के साथ-साथ शरीर मेंं पानी की कमी भी हो सकती है। घर से बाहर निकलते वक्त सिर को ढककर रखें और लगातार पानी पीते रहें। डायरिया आदि की शिकायत होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें, तरबूज, नींबू पानी, नारियल पानी आदि का सेवन भी आवश्यक है।