Move to Jagran APP

महाजाम के बाद CM मनोहर लाल ने किया बेहाल साइबर सिटी को हवाई सर्वे

साइबर सिटी गुड़गांव में महाजाम एक विकराल रूप धारण कर लिया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद मुख्‍यमंत्री इस जाम का हवाई सर्वे करने पर विवश हो गए।

By Amit MishraEdited By: Published: Mon, 01 Aug 2016 05:44 PM (IST)Updated: Tue, 02 Aug 2016 07:52 AM (IST)

गुड़गांव [जेएनएन]। साइबर सिटी गुड़गांव में बारिश के बाद बने हालात ने प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया है। ट्रैफिक जाम के चलते मचे हाहाकार के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज गुड़गांव का हवाई सर्वे किया।

— ANI (@ANI_news) August 1, 2016

हवाई सर्वे से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में राज्य के उद्यमियों से नई औद्योगिक नीति पर चर्चा की उद्योग मंत्री विपुल गोयल सहित राज्य में उद्योग विभाग के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।

महाजाम पर शुरू हुआ सियासत का महासंग्राम, AAP और कांग्रेस ने BJP को घेरा

जाम से राहत नहीं

बता दें कि गुड़गांव में जाम से लोगों का पीछा नहीं छूट रहा है। दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे स्थित इफ्को चौक से सरहोल बार्डर तक आज सुबह भी लंबा जाम लगा। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कों पर वाहनों का परिचालन धीमा रहा।

दिल्ली-NCR में बारिश का कहर, साइबर सिटी बेहाल, रुक गई दिल्ली की रफ्तार

गुरूवार-शुक्रवार को शहर में कुछ सड़कों पर 25 किलोमीटर तक जाम लगा हुआ था। भारी जाम लगने से हजारों यात्री फंस गए थे और अधिकारियों को निषेधाज्ञा लागू करनी पड़ी थी। स्कूलों को भी दो दिन बंद रखने के आदेश दिए गए थे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.