दसवीं फेल, दो शादी, 21 विदेश यात्रा, यौन शोषण में धरा गया
गाजियाबाद में पुलिस ने एक ऐसे शातिर शख्स को गिरफ्तार किया है, जो लड़कियों को विदेश ले जाने के नाम पर उनके साथ दुष्कर्म करता था।
गाजियाबाद। युवतियों को शादी के बाद विदेश जाने का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक शोषण करने वाले एक आरोपी को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी डेढ़ साल से विजयनगर में रहने वाली एक युवती का शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था और शादी के नाम पर परिजनों से छह लाख रुपये भी हड़प लिए थे।
GB रोड का सच, जिस्म बेचने के बाद भी मयस्सर नहीं दो वक्त की रोटी
इस संबंध में परिजनों ने उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी दसवीं फेल है और 21 बार विदेश यात्र कर चुका है। वह पूर्व में ऑस्ट्रेलिया की एक युवती को भारत लाकर भी शादी कर चुका है।
आंटी ने रची साजिश, बहला-फुसलाकर किशोरी के साथ किया घिनौना काम
बृहस्पितवार को एसपी सिटी सलमान ताज पाटिल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान हरियाणा के अंबाला कैंट निवासी 32 वर्षीय इकबाल सिंह उर्फ जैली कंग है। उन्होंने बताया कि वह अंग्रेजी, पंजाबी व हंिदूी भाषा अच्छी तरह से बोलता है।
उन्होंने बताया कि इकबाल दसवीं फेल है। वह अब तक करीब 21 देशों की यात्र कर चुका है। उसकी पहली शादी वर्ष 2008 में पंजाब निवासी युवती हरदीप कौर से हुई थी। हरदीप छात्र थी और उसके स्टूडेंट वीजा पर इकबाल उसके साथ ऑस्ट्रेलिया चला गया, यहां हरदीप पढ़ाई करने लगी और इकबाल एक मॉल में नौकरी।
मॉल में एक ऑस्ट्रेलिया की युवती नोयाल एलीजाबेथ हेलीडे से इकबाल का प्रेम-प्रसंग हो गया और इसके बाद वह दो साल पहले हरदीप को वापस भारत ले आया। उसने भारत आकर हरदीप से तलाक ले लिया। इसके बाद उसने नोयाल को भारत बुलाया और उससे शादी कर ली।
इसके बाद वह नोयाल के साथ ऑस्ट्रेलिया गया लेकिन यहां उसकी शादी को उम्र के किसी मैटर की वजह मान्य करार नहीं दिया गया। वहां से वह वापस भारत लौटा और दिल्ली में टैक्सी चलाने लगा। ट्रैक्सी में उसकी मुलाकात विजयनगर निवासी एक महिला से हुई और इकबाल ने अपने को एनआरआई बताया।
इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और महिला उसे अपने घर लेकर आई। यहां उसने इकबाल को अपनी एक रिश्तेदार युवती से मिलवाया। इकबाल ने उनसे किराये के मकान के लिए कहा, इस पर महिला ने पड़ोस में उसे मकान दिला दिया। यहां रहते हुए इकबाल का प्रेम-प्रसंग युवती से हो गया।
वह युवती को शादी व विदेश जाने का झांसा देकर पिछले करीब डेढ़ साल से दुष्कर्म कर रहा था। युवती के परिजन भी उसके प्रभाव में आ गए और इकबाल ने उनसे छह लाख रुपये हड़प लिए। इकबाल की लगातार बात ऑस्ट्रेलिया में नोयाल के साथ भी हो रही थी।
एक दिन युवती को इकबाल पर शक हुआ तो उसने इकबाल के मोबाइल फोन से नोयाल का नंबर निकाल लिया और उससे फोन पर बात की। नोयाल ने युवती को इकबाल के बारे में सारी जानकारी दे दी। इस बारे में युवती ने परिजनों को बताया और परिजनों ने थाने पहुंचकर इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इकबाल को गिरफ्तार कर लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।