यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बहू से कहता था ससुर, 'दिन में रहेगी मेरी गर्लफ्रेंड, और रात में बनेगी पत्नी'
दिल्ली के ज्योति नगर इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने ससुर पर जबरन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। ज्योति नगर इलाके में बहू ने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक उसका ससुर पिछले 5 साल से उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था। ससुर की हरकत के बारे में किसी को पता न चले इसलिए उसने बहू को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे रखी थी।
पीड़िता के मुताबिक उसका ससुर कहता था कि 'दिन के वक्त तू मेरी गर्लफ्रेंड बनकर रहेगी और रात के वक्त पत्नी।' ससुर की हरकतों से परेशान होकर आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और मायके वालोंं को पूरी बात बताई।
युवती ने किया 'Rape' ! होटल में लड़के के साथ बनाए शारीरिक संबंध, यूं खुला राज
इसके बाद आरोपी ससुर के खिलाफ ज्योति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बेटी से दुष्कर्म के बाद सौतेले पिता ने कहा, मम्मी से मत कहना ये बात
25 वर्षीय पीड़िता पति, 2 बच्चोंं और ससुराल के अन्य सदस्योंं के साथ कर्दमपुरी इलाके में रहती है। उसका मायका ब्रह्मापुरी में है। पीड़िता शादी 24 नवंबर 2011 को हुई थी। पति छोटा-मोटा काम करता है, वहींं घर का पूरा खर्च ससुर चलाता है। इसी वजह से परिवार में कोई उसके खिलाफ नहींं जाता।
महिला बोली, 'मेरी 2 बेटियों को बनाया बंधक, मुझसे बोले करो ये काम'
पीड़िता के मुताबिक शादी के एक माहीने बाद से ही आरोपी ससुर उसपर बुरी नजर रखने लगा था। एक दिन मौका पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बहू ने सास को बताया तो उसने चुप रहने की नसीहत दे दी। पति ने भी चुपचाप रहने की बात करते हुए कहा कि उसका बाप जैसा चाहेगा वैसा ही होगा। तुझे किसी से बोलने की जरूरत नहींं है।
बेटे के सामने फाड़ेे मां के कपड़े, जबरन ले गया कमरे में...और फिर
सास और पति से निराशा हाथ लगी तो आरोपी ससुर ने घर में खुलेआम बहु के साथ घिनौनी हरकतें शुरू कर दीं। आखिरकार 5 साल बाद पीड़िता ने हिम्मत कर अपनी मां को आपबीती बताई, जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका।
