इंसानियत शर्मसार, रेस्तरां का गरीब बच्चों को खाना खिलाने से इन्कार
महिला का आरोप है कि बच्चों के कपड़े गंदे होने की बात कहते हुए उन्हें रेस्त्रां में बैठकर खाने की इजाजत नहीं दी गई।
नई दिल्ली (जेएनएन)। देश की राजधानी दिल्ली में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस इलाके में स्थित महिला को रेस्तरां ने अपमानित किया। महिला अपने बच्चे के साथ घंटों मशहूर रेस्तरां के गेट के बाहर बैठी रही। पूरा मामला दिल्ली के जनपथ के नामी रेस्टॉरेंट शिव सागर का है। पीड़ित महिला का नाम सोनाली है।
केजरीवाल को मिला बॉलीवुड एक्टर का साथ, कहा-'BJP से बेहतर AAP'
दरअसल देहरादून की रहने वाली सोनाली अपने पति के जन्मदिन के मौके पर गरीब बच्चों को भोजन कराना चाहती थीं। वह कुछ बच्चों को लेकर दोपहर करीब 2 बजे शिव सागर पहुंची मगर वहां के प्रबंधन ने उन्हें अंदर बैठने नहीं दिया।
यह सभी भारतीयों की हारः सोनाली
सोनाली का कहना है कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह मेरी हार नहीं, बल्कि पूरे देश की हार है। सोनाली ने इस घटना की तुलना दक्षिण अफ्रीका में हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान से की है।
100 साल बाद गरीब भारतीय और कुत्ते की एक-सी औकात
उन्होंने कहा कि बहुत साल पहले गांधीजी को किसी ने रंगभेद के चलते ट्रेन से बाहर फेंक दिया था। यह कहकर गांधीजी को ट्रेन से उतार दिया कि कुत्ता और भारतीय स्वीकार नहीं है। अब सौ साल बाद फिर हमने यह साबित किया कि रेस्तरां में अमीर भारतीय तो स्वीकार हैं, लेकिन गरीब भारतीय नहीं।
वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर आरोप सही मिले तो रेस्तरां का लाइसेंस रद होगा। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की भी बात कही है।
नर्सों के 'अपमान' पर बुरे फंसे कपिल, PM मोदी व सोनी TV को लिखा खत
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि ऐसा बर्ताव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने डीएम को इस मामले की जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा है।
वह पति का जन्मदिन मनाने देहरादून से दिल्ली आई हुई थी। सोनाली का आरोप है कि रेस्तरां वालों ने फटे पुराने कपड़े पहने इन बच्चों को वहां बैठाकर खाना खिलाने से इनकार कर दिया। सोनाली ने घंटों तक रेस्तरां वालों से गरीब बच्चों के साथ खाना खाने देने के लिए गुजारिश की, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी।
बच्चों के गंदे कपड़ों को लेकर कसा तंज
महिला का आरोप है कि बच्चों के कपड़े गंदे होने की बात कहते हुए उन्हें रेस्त्रां में बैठकर खाने की इजाजत नहीं दी गई। महिला का दावा है कि घंटों तक वह रेस्तरां वालों से गुजारिश करती रही लेकिन उन्हें गरीब बच्चों के साथ खाना खाने की इजाजत नहीं दी गई।
महिला का बदसलूकी का आरोप
महिला ने रेस्तरां मालिक के बेटे पर धमकी देने और बदसलूकी का आरोप भी लगाया है।