यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली में वैट रजिस्ट्रेशन के लिए वेरिफिकेशन बंद, DVAT Msewa APP लॉन्च
राजधानी दिल्ली में व्यापार करना अब और आसान हो जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आज “DVAT MSewa” मोबाइल फोन एप लॉन्च किया।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में व्यापार करना अब और आसान हो जाएगा। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने वैट रजिस्ट्रेशन के लिए इंस्पेक्टर वेरिफिकेशन बंद कर दिया है। इस बाबत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज “DVAT MSewa” मोबाइल फोन एप लॉन्च किया।
केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में यह मोबाइल एप लॉन्च किया। इस मौके पर मुख्य सचिव केके शर्मा भी मौजूद रहे।
