विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्यार में धोखाः दिल्ली की लड़की से एक सप्ताह तक हरिद्वार में दुष्कर्म

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 17 Jan 2016 03:02 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2016 08:54 AM (IST)

युवक दिल्ली की किशोरी को बहकाकर अपने साथ हरिद्वार ले गया। इसके बाद वहां पर उससे एक कमरे में लगातार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली से एक किशोरी को बहला-फुसला कर हरिद्वार लाने और उससे दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शनिवार को पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक किशोरी से प्यार करने का दावा करता था, इसीलिए वह आसानी से युवक के साथ जाने के लिए तैयार हो गई।

होटल में प्रेमी संग सोई थी शादीशुदा, सुबह पंखे से लटका मिला प्रेमी

किशोरी ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। उसे मुज्जमिल नाम का युवक 11 जनवरी को हरिद्वार ले आया था। पुलिस ने किशोरी से उसके घर का पता लिया और उसके परिजनों से फोन पर बात की। शनिवार को किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया।

भाई से कुकर्म के बाद 'बहन' पर भी फिदा हो गया

एक सप्ताह तक हुआ दुष्कर्म

पीड़िता के मुताबिक, मुज्जमिल किशोरी से लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान कुछ भी बोलने पर जान से मारने की धमकी देता था।