विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुलंदशहर गैंगरेप : 5 राज्यों में 3000 किमी तक भागता ही रहा मुख्‍य आरोपी सलीम

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 09 Aug 2016 11:16 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2016 01:05 PM (IST)

बुलंदशहर में हाईवे पर मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सलीम बावरिया की गिरफ्तारी के बाद नया खुलासा हुआ है।

News Article Hero Image

नोएडा (जेएनएन)। बुलंदशहर में हाईवे पर मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सलीम बावरिया की गिरफ्तारी के बाद नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि मां व बेटी के साथ गैंगरेप की घटना के बाद फरारी के दौरान पुलिस से बचने के लिए सलीम ने 3000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया था।

बुलंदशहर में घटना को अंजाम देने के बाद सलीम अपने साथियों के साथ झारखंड, बिहार,पश्चिम बंगाल और हरिद्वार (उत्तराखंड) में छिपकर रहा था।

बुलंदशहर में 35 वर्षीय महिला व उसकी नाबालिग बेटी के साथ हुए गैंगरेप पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी साझा की है। सोमवार को पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी सलीम बावरिया और उसके 2 सहयोगियों, जुबैर और साजिद को गिरफ्तार कर लिया गया था।

महिलाओं को देखतेे ही वहशी बन जाता था बीवी से बहुत प्यार करने वाला सलीम

पुलिस ने पहले सलीम को अरेस्ट किया और फिर उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जुबैर और साजिद को पकड़ा। आज मेरठ जोन के IG सुजीत पांडे ने इस मामले में अब तक की जांच और पूछताछ के नतीजों के बारे में मीडिया को जानकारी दी। IG ने बताया कि पीड़ित परिवार ने आरोपियों की पहचान कर ली है। गिरोह का सरगना सलीम और दो आरोपी परवेज और साजिद कन्नौज के रहने वाले हैं और इनकी गिरफ्तारी मेरठ के मवाना से हुई है।

फिर सुनाई पड़ी खेतों में छात्रा की चीख, UP में एक और बुलंदशहर रेप कांड

मेरठ जोन के आइजी सुजीत पांडे ने आज ग्रेटर नोएडा के सुरजपुर में पत्रकार वार्ता कर मामले में कुछ और खुलासा किया। आइजी ने बताया कि एक आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पूछताछ के आधार पर आरोपियों से पैसे व गहने भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से दो तमंचें और चार कारतूस बरामद हुए हैं।

बुलंदशहर गैंगरेप : UP पुलिस से हुई बड़ी चूक, पीड़िता के पिता का नाम किया उजागर!

रेकी कर दिया था लूट व गैंगरेप को अंजाम

आइजी सुजीत पांडे ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आरोपियों ने विभत्स घटना को अंजाम देने से पहले हाईवे पर रेकी भी की थी। वहीं सूत्रों के मुताबिक, हार्इवे पर पुलिस की गश्त कम होने के कारण बदमाशों ने आसानी से लूटपाट व गैंगरेप को अंजाम दिया। आइजी ने बताया कि घटना से पहले तीनों ने जमकर शराब पी थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में अब तक कुल छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक फरार है।

मां-बेटी ने सलीम बावरिया के गाल पर जड़े तमाचे

बताया ये भी जा रहा है कि पहचान करने के दौरान पीड़ितों का गुस्सा सांतवें आसमान पर था। जैसे ही पीडि़ता के समक्ष आरोपियों को लाया गया। बरबस पीडि़ता की आंखेंं लाल हो गईंं और उन्होंने आराेपी के गाल में एक थप्पड़ जड़ दिया।

गौरतलब है कि स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की मदद से पुलिस ने मुख्य आरोपी सलीम बाविरया को गैंग के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ की मदद से सलीम को पकडऩे में पुलिस को कामयाबी मिली है। आइजी सुजीत पांडेय ने सलीम की गिरफ्तारी पुष्टि की है।

भतीजे के साथ पत्नी थी आपत्तिजनक स्थिति में, फिर हुआ रूह कंपाने वाला काम

यहां पर याद दिला दें कि 29 जुलाई की रात में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मां-बेेटी से गैंगरेप हुआ था। नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे परिवार से लूटपाट कर मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को सात बदमाशों ने अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: केवल ब्रांड का नाम नहीं, पारदर्शिता भी देखते हैं मोबाइल यूजर्स