विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमसिन लड़कियों के बेडरूम में दो लड़कों की दास्तां जानकर हो जाएंगे हैरान

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 26 Nov 2015 10:05 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 02:43 PM (IST)

बेडरूम में दो जवान लड़कियों के साथ दो लड़कों के मिलने के बाद ऐसा बवाल मचा, जिसकी सच्चाई जानकर दिल्ली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बेडरूम में दो जवान लड़कियों के साथ लड़कों के मिलने के बाद ऐसा बवाल मचा, जिसकी सच्चाई जानकर दिल्ली पुलिस भी सकते में है। पूरा मामला दिल्ली के तिलकनगर इलाके का है।

प्रेमी के साथ गई थी रामलीला देखने, प्रेमिका के साथ पूरी रात हुआ दुष्कर्म

बताया जा रहा है कि लड़कियों ने दो लड़कों को किसी बहाने बेडरूम में बुलाया फिर पैसे मांगने लगीं। लड़कों के इन्कार करने पर दोनों लड़कियों ने दुष्कर्म का आरोप लगा दिया।

इसके बाद नकली पुलिसकर्मी भी आ गए। दबाव में आने पर लड़कों ने पैसे दे दिए। कुछ दिनों बाद चारों को एकसाथ देखा तो पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पूरा सच सामने आ गया।

'पैसे दो नहीं तो कहूंगी दुष्कर्म किया'

पीड़ित युवकों का कहना है कि दोनों लड़कियों ने नल में कोई समस्या बताकर उन्हें घर बुलाया था। इसके बाद अपने बेडरूम में यह बता कर ले गईं कि बेडरूम से अटैच बाथरूम है। यहां पहुंचते ही दोनों लड़कियों ने साफतौर पर कहा कि अगर तुम पैसे नहीं दोगे तो हम दुष्कर्म लगा देंगे।

अचानक दनदनाती पहुंच गई पुलिस

दोनों लड़कियां लड़कों से पैसे मांगने की बात कर रही थीं तभी बेडरूम में अचानक दो नकली पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। लड़कियों ने दुष्कर्म की बात कही। पुलिसवालों ने भी उससे रुपये देने को कहा।

गैंग ने दोनों लड़कों को लूटा

पुलिस के मुताबिक, लड़कियों ने दो नकली पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर दो लड़कों को लूटा। पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़कियां रघुवीर नगर में रहने वाले एक प्लंबर अब्बू के पास पहुंची और अपने घर में नल खराब होने की बात कही थी। इस पर उन्हें अपने साथ तिलक नगर इलाके में ले गई। यहां दोनों लड़कियां उसे घर में ले गईं, जहां उन्होंने शोरशराबा शुरू कर दिया।

यूं हुआ खुलासा

बुधवार को प्लंबर ने चारों लोगों को एक साथ देख लिया। इसके बाद उसने शोर-शराबा कर दिया, यह देख दोनों लड़कियां तो भाग गई, पर दोनों लड़के पकड़ में आ गए।

दोनों नकली पुलिस वालों की पहचान हरिओम निवासी सुल्तानपुरी और किशन निवासी निहाल विहार के तौर पर हुई है। दोनों के पास से नकली दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।