विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JNU मामले को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 27 Feb 2016 12:03 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2016 05:47 PM (IST)

भाजपा सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जेएनयू में देश विरोधी नारों और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा सांसद और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अनुराग ने कांग्रेस पर देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े होने का आरोप लगाया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जवाब मांगना चाहता है कि आखिरकार कांग्रेस पार्टी देश विरोधी ताकतों के साथ क्यों खड़ी है। अफजल गुरु को शहीद बताने वालों के साथ राहुल गांधी खड़े हैं। अफजल गुरु की फांसी को न्याय ना दे पाने की बात पी चिदबंरम कहते हैं। इतना ही नहीं इशरत जहां जो एक आंतकी थी उसको भी पाक साफ दिखाने के लिए कांग्रेस ने हर संभव प्रयास किया। ठाकुर ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहने के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया है।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों हिरासत में भी लिया है।