BJP नेता का केजरीवाल पर आरोप, 'मुझ पर हमला करा सकती है सरकार'
विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल के इशारे पर उनके सचिव को प्रताड़ित किया जा रहा है। मुझे सुरक्षा मिलेस क्योंकि मुझ पर सरकार हमला करा सकती है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। 'व्यक्तिगत ही राजनीतिक है और राजनीतिक ही व्यक्तिगत है।' यह नारा दिल्ली की राजनीति में प्रासंगिक होता जा रहा है। दिल्ली में सत्तासीन आप आदमी पार्टी और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी की लड़ाई, निजी लड़ाई में तब्दील होती जा रही है।
केजरीवाल ने फिर साधा मोदी पर निशाना, LG को बताया कामकाज में रोड़ा
इस कड़ी में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने अपने आरोप के संदर्भ में बताया कि केजरीवाल सरकार ने नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय से जुड़े 7 कर्मचारियों को हटा दिया है।
दिल्ली में फिलहाल नहीं घटेगी शराब पीने की उम्र सीमा
विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह सरकारी गाड़ी से नरेला गए थे। दिल्ली सचिवालय से फोन कर चालक को गाड़ी लेकर वापस बुला लिया गया।
आम आदमी पार्टी के इस कदम के खिलाफ विजेंद्र गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की है। विजेंद्र ने पूरे घटनाक्रम को मानसिक रूप से प्रताड़ना बताया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से ऐसा किया जा रहा है, क्योंकि मैंने प्रीमियम बस सेवा में भ्र्ष्टाचार को उजागर किया है और इसकी शिकायत ACB से शिकायत की है।
भाजपा नेता के मुताबिक, कल मैंने कई बार मुख्यमंत्री को फोन किया, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। यदि केजरीवाल मेरी हत्या भी करा देंगे, तो भी भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने से भी पीछे नहीं हटूंगा। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल के इशारे पर उनके सचिव राजेन्द्र कुमार को प्रताड़ित किया जा रहा है। मुझे सुरक्षा उपलब्ध कराया जाए, क्योंकि मुझपर सरकार हमला करा सकती है।
वहीं, भाजपा अध्यक्ष ने सतीश उपाध्यान ने कहा कि केजरीवाल सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है। इस बाबत भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली सरकार के खिलाफ शिकायत करेगी। कल भाजपा राजघाट पर सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करेगी।