यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महिलाओं पर अपराध नहीं रुके तो PM को चैन से नहीं रहने दूंगाः केजरीवाल
दिल्ली में दुष्कर्म की कई घटनाओं से नाराज आप सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं कोई शीला दीक्षित ...और पढ़ें

नई दिल्ली। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर धारदार अंदाज में हमला बोला है।
'जनता से भाग रही है केजरी सरकार, 8 महीने में सिर्फ एक प्रश्नकाल'
दिल्ली में दुष्कर्म की कई घटनाओं से नाराज आप सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं कोई शीला दीक्षित नहीं हूं। महिलाओं पर इसी तरह हमले होते रहे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चैन से नहीं रहने दूंगा।'
महिला सुरक्षा मुद्दे पर आज दोपहर अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल के समक्ष सवाल उठाया कि कैसे भीड़ के दौरान किसी लड़की का अपहरण कर लिया जाता है? यह महिला सुरक्षा को लेकर अगंभीरता को दर्शाता है।
दिल्ली पुलिस पर सवाल
उपराज्यपाल के बहाने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर हमला किया। उन्होंने उपराज्यपाल से मुलाकात के दौरान दिल्ली पुलिस की अक्षमता को लेकर सवाल किए?
यहां याद दिला दें कि 28 जुलाई को दिल्ली सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था। इसमें महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा हुई थी।
