विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवैध संबंधों का आरोप, आयोग ने किया विश्‍वास को तलब

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Mon, 04 May 2015 11:20 AM (IST)Updated: Mon, 04 May 2015 12:09 PM (IST)

अवैध संबंधों के आरोप पर दिल्ली महिला आयोग ने आम आदमी पार्टी [आप] के नेता कुमार विश्वास को तलब किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दिल्ली। अवैध संबंधों के आरोप पर दिल्ली महिला आयोग ने आम आदमी पार्टी [आप] के नेता कुमार विश्वास को तलब किया है। महिला की शिकायत पर आयोग ने विश्वास को मंगलवार तक पेश होने को कहा है। बताया जा रहा है कि महिला लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी में कुमार विश्वास के लिए प्रचार कर चुकी है। उधर, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने कहा है कि पीडि़त महिला की शिकायत पर विश्वास से जवाब मांगा गया है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि अगर यह आरोप बेबुनियाद और असत्य है तो कुमार विश्वास को मीडिया के समक्ष आकर बयान देना चाहिए। उधर, आप नेता ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि उन्हें इस बाबत आयोग से कोई नोटिस नहीं मिला है।

केजरीजाल से की न्याय की गुहार

शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि उसने इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी एक पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है। इस पत्र में महिला ने कहा है कि इन आरोपों के कारण उसके पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है। महिला दो बच्चों की मां है। उसने कहा है कि उसे पति की ओर से तालाक की धमकियां मिल रही हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, पार्टी के आलाकमान के निर्देश पर ही वह चुनाव प्रचार के लिए अमेठी गई। वह पांच दिनों तक अमेठी में रही और आप प्रत्याशी का प्रचार किया था।

कटघरे में कुमार विश्वास की पत्नी
शिकायत करने वाली महिला ने कुमार विश्वास की पत्नी पर भी संबंधों को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दिसंबर में विश्वास के कथित अवैध संबंधों की खबर सोशल मीडिया के जरिए सामने आई थी। उस दौरान कहा गया था कि विश्वास की पत्नी को अवैध संबंधों की जानकारी थी और उन्होंने पति को रंगे हाथ पकड़ा भी था।