Move to Jagran APP

फरीदाबाद में बाबा रामदेव ने रचा इतिहास, बने योग के 8 विश्व रिकॉर्ड

फरीदाबाद में 408 योगियों ने 17 शीर्षासन करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले स्विट्जरलैंड में 265 लोगों ने एक साथ शीर्षासन करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 21 Jun 2016 07:57 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2016 10:11 AM (IST)

फरीदाबाद (जेएनएन)। फरीदाबाद में चल रहे स्वामी रामदेव के पांच दिवसीय योग शिविर के अंतिम दिन विश्वभर में अलग पहचान दिलाने वाले बाबा रामदेव ने इंटरनेशनल योगा डे पर ऐसा योग कराया कि 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड बने।

loksabha election banner

ये हैं आठ रिकॉर्ड
पहलाः1 लाख से ज्यादा लोगों ने योग कर तोड़ा रिकॉर्ड। फरीदाबाद में बाबा रामदेव के कार्यक्रम में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने एक साथ योग करके गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है। इसकी घोषणा कार्यक्रम में मंच से डॉ. मनीष बिश्नोई ने की।

दूसराः पतंजलि के 408 लोगों ने एक साथ 5 सेकेंड शीर्षासन कर पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सिटीजन लैंड के नाम था जहां 265 लोगों ने एक साथ 5 सेकेंड तक शीर्षासन किया था।

तीसराः रोहताश चौधरी ने 80 पोंड वजन उठाकर 1 मिनट में 51 पुश अप लगाई। रोहताश इससे पहले बिना वजन उठाए 10 हजार पुश अप लगा चुके हैं।

4. सूर्य नमस्कार का विश्व रिकॉर्ड : पतंजलि योगपीठ के ब्रह्मचारी गोविंद, ब्रह्मचारी गगन, ब्रह्मचारी कुलदीप,
ब्रह्मचारी श्रीकांत, ब्रह्मचारी देवेंद्र, रोहताश, राजपाल, रवींद्र ने 1500 से अधिक बार लगातार सूर्य नमस्कार किया। इनमें राजपाल ने 2600 बार सूर्य नमस्कार किया। पूर्व में यह रिकॉर्ड कोल्हापुर के युवराज बी मने के नाम है, जिन्होंने छह घंटे में 1212 बार सूर्य नमस्कार किया था।

5. पुश अप्स रिकॉर्ड : 47 किलोग्राम वजन के साथ रोहताश चौधरी ने एक मिनट में 41 बार पुश अप्स लगाकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया। पूर्व में 45.35 किलोग्राम वजन के साथ एक मिनट में 34 पुश अप्स का रिकॉर्ड बना था।
6. एक दिन में 5125 पुश अप्स का रिकॉर्ड : रोहताश चौधरी ने एक दिन में 25 किलोग्राम वजन पीठ पर रखकर 5125 पुश अप्स बनाने का रिकॉर्ड बनाया। यह नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया है।
7. 14 वर्ष की आयु में लगातार 1250 सूर्य नमस्कार : 14 वर्ष के हर्षराम ने लगातार 1250 बार सूर्य नमस्कार कर यंग अचीवर का गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड का अवॉर्ड लिया।
8. एक लाख से अधिक लोगों ने किया योग : फरीदाबाद के सेक्टर-12 हुडा ग्राउंड में एक साथ एक लाख से अधिक लोगों का योग करने का विश्व रिकॉर्ड का दावा। अमेरिका की गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की टीम के भारत में प्रमुख डॉ. मनीष बिश्नोई का कहना है कि ड्रोन कैमरे और वीडियोग्राफी से लोगों की सही संख्या की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

केजरीवाल के मंत्री का PM मोदी पर हमला, देश को तोड़ने वाले योगी कैसे?

रामदेव खुद भी इस रिकॉर्ड से उत्साहित हैं। उन्होंने खुद भी शीर्षासन किया। एक मिनट में 84 पौंड वजन पीठ पर रखकर 51 दंड बैठक लगाने वाले रोहताश सिंह ने बनाया कि रिकॉर्ड बाबा रामदेव व इंडियन आर्मी को समर्पित किया गया है।

योग करती समूची दिल्ली, देखें नजारा

फरीदाबाद के सेक्टर-12 ग्राउंड पर स्वामी रामदेव के योग शिविर में आज 5वें व अंतिम दिन योग करने वालों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि विश्व रिकॉर्ड बन गया।

यहां पर बता दें कि योग शिविर शुरू होने के साथ स्वामी रामदेव ने दावा किया था कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फरीदाबाद विश्व रिकॉर्ड का गवाह होगा। यहां पर आज एक लाख से ज्यादा लोग योग शिविर में पहुंचे और योग किया।

आचार्य बालकृष्ण ने भी स्वामी रामदेव के साथ योग शिविर में भाग लिया। इस दौरान रामदेव लोगों में योग के प्रति जागरूकता देख कर काफी खुश दिखे।

दिल्ली से सटे फरीदाबाद सेक्टर 12 स्थित मैदान में योग महागुरु बाबा रामदेव के नेतृत्व में सुबह चार बजे योग का कार्यक्रम शुरू हुआ। योगगुरु बाबा राम देव ने ओम के उच्चारण के साथ योग का शुभारंभ किया। लोगों को योग कराने के लिए बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण भी मंच पर आसीन हुए। साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी बाबा रामदेव के साथ मंच पर योग किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.