विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आदिवासी युवाओं ने दिल्ली की टीमों संग खेला हॉकी टूर्नामेंट

By Edited By:
Published: Sun, 20 Mar 2016 10:02 PM (IST)

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों से आने वाले युवा

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों से आने वाले युवाओं का दिल्ली व एनसीआर की टीमों से साथ आयोजित हॉकी टूर्नामेंट रविवार को शिवाजी स्टेडियम में संपन्न हो गया। करीब एक माह तक चले इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसके 18वें संस्करण में झारखंड क्लब ने ट्राइबल वारियर को 5-3 से हराया।

स्वयं सेवी संस्था छोटा नागपुर ट्राइबल ऐसोसिएशन द्वारा बीते 19 सालों से आयोजित किए जा रहे इस टूर्नामेंट में 18 से 25 साल तक की उम्र के आदिवासी बच्चों को खेलने का मौका दिया जाता है। संस्था से जुड़े सुनील ने बताया कि ये वे युवा हैं, जिनके माता-पिता आदिवासी इलाकों में मेहनत मजदूरी करके घर का खर्च चलाते हैं। यह युवक स्वयं भी छोटा मोटा काम करते हैं। नक्सली विचारधारा से दूर रखने और इनके बेहतर भविष्य के लिए उक्त आयोजन किया जाता है। इसमें ओएनजीसी, गेल जैसी सरकारी कंपनियों भी आर्थिक मदद करती हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली-एनसीआर की टीमों के साथ खेलने से ये बच्चे मुख्य धारा में आ रहे हैं।