यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खेल विज्ञान पर सातवें एशिया पेसेफिक सम्मेलन का उद्घाटन
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : व्यायाम एवं खेल विज्ञान पर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सातव

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :
व्यायाम एवं खेल विज्ञान पर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सातवें एशिया पेसेफिक सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 16 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें खेल और व्यायाम के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के साथ ही कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इस सम्मेलन का विषय इंटर-डिसीप्लिनेरी अप्लाईड अप्रोच टू हेल्थ एंड परफोरर्मेन्स एन्हेन्समेन्ट थ्रू स्पोर्ट्स साइंस रखा गया है।
सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए के पी सिंह देव ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन न केवल खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए, बल्कि नीति निर्माताओं के लिए भी प्रेरणास्त्रोत साबित होंगे और इस तरह के सम्मेलन भारत में खेल और इससे जुड़े अनुसंधान का दायरा बढ़ाने में अहम किरदार निभाएंगे।
इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 41 देशों के 900 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे जिसमें चीन क्रोएशिया, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, मलेशिया, सर्बिया, सिंगापुर आदि के प्रतिनिधि होंगे। यह कार्यक्रम फरीदाबाद के मानव रचना विश्वविद्यालय में जारी रहेगा।
