विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल से मिले गजल गायक गुलाम अली

By Edited By:
Published: Fri, 15 May 2015 09:05 PM (IST)

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : पाकिस्तान के गजल गायक गुलाम अली से शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : पाकिस्तान के गजल गायक गुलाम अली से शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मुलाकात की। दोनों ने गुलाम अली की गजलों की तारीफ की और खुद को उनका श्रोता बताया।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, मैंने अपने करियर की शुरुआत रेडियो से की थी और बड़ी संख्या में लोग गुलाम अली के गजलों को चलाने के लिए कहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में भी गुलाम अली के बहुत चाहने वाले हैं और यहां भी उनके कार्यक्रम का आयोजन होगा।