विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चिकित्सा पर्यटन में उतरेगा आइआरसीटीसी

By Edited By:
Published: Tue, 17 Mar 2015 11:37 PM (GMT+05:30)

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में भी उतरने की तैयारी में है। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि देश में चिकित्सा पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए इससे संबंधित योजना तैयार करने के लिए इस क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

ई-टिकट की सुविधा उपलब्ध कराने वाली आइआरसीटीसी ने रेल यात्रियों के लिए ई-कैट¨रग सहित कई सुविधाएं शुरू की हैं। चार धाम की यात्रा सहित अलग-अलग तीर्थ स्थलों के लिए समय-समय पर विशेष ट्रेनों की घोषणा भी निगम की ओर से की जाती है। अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों के प्रति पर्यटकों का रूझान उत्साहित करने वाला है। इसलिए इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसे ध्यान में रखकर आइआरसीटीसी ने चिकित्सा पर्यटन और भारतीय स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं पर विचार करने के लिए चाणक्यपुरी सेंट्रल सर्विस संस्थान में पिछले दिनों एक सेमिनार भी आयोजित किया था। इसमें देश के प्रसिद्ध अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ ही इस क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं से जुड़े लोग भी शामिल हुए। आइआरसीटीसी के प्रबंधक निदेशक अरुण कुमार मनोचा का कहना है कि जल्द ही क्षेत्र में इसकी शुरुआत की जाएगी। उन्हें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा पर्यटन में निगम अपनी विशेष जगह बनाएगा।