विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जामिया में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

By Edited By:
Published: Thu, 29 Jan 2015 12:25 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jan 2015 04:21 AM (IST)

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पॉलीटेक्निक पार्क में कुलपति प्रो

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पॉलीटेक्निक पार्क में कुलपति प्रो. तलत अहमद ने प्रदर्शनी 'एग्जिबिशन ऑफ इनोवेटर्स' का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस आयोजन से छात्रों को प्रेरणा मिलेगी और सीखने का मौका भी मिलेगा। जामिया में ऐसे आयोजन आगे भी होते रहेंगे।

दिल्ली आइआइटी के छात्र कुंदन ओझा ने बताया कि हम रोबोट का प्रयोग लेकर आए हैं। आने वाला समय रोबोट का है। नए छात्रों को जोड़ने के लिए उनसे फार्म भरवा रहे हैं। उन्हें परख कर इस परियोजना से जोड़ेंगे।

जामिया में इंजीनिय¨रग तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक चौहान ने बताया कि जामिया के चार छात्रों ने एक रेस्त्रां खोला है। यह सुबह 11 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक भोजन पहुंचाता है। यह विचार तब आया जब हमें रात में जामिया के आसपास खाने को कुछ भी नहीं मिलता था। हम जल्द ही फूड चेन खोलने वाले हैं। अभी एक रेस्त्रां लाजपत नगर में है। छात्र हेमंत ने बताया कि यह रेस्त्रां पसंद किया जा रहा है। लोगों को समय से खाना भी दे रहा है। राजधानी में ऐसे भी लोग हैं जो रात को काम करके 12 बजे के बाद आते हैं, उन्हें यहां भोजन मिल जाता है।