53 दिनों में 350 बेघरों की मौत!
जासं, नई दिल्ली : राजधानी में सर्दी का सितम सबसे ज्यादा बेघरों पर बरपा है। पिछले 53 दिनों में राजधानी में 395 अज्ञात शव मिले। सबसे ज्यादा अज्ञात शव उत्तरी दिल्ली में मिले हैं, जहां बेघरों की संख्या सर्वाधिक है। शहरी अधिकार मंच के कार्यकारिणी समिति के सदस्य इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि अज्ञात शवों में सबसे ज्यादा संख्या बेघरों की होती है। रेलवे पटरियों के आसपास, उत्तरी दिल्ली समेत पूर्वी दिल्ली में बेघर काफी संख्या में रहते हैं। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के अनुसार 1 दिसंबर से 22 जनवरी तक दिल्ली में 395 अज्ञात शव मिले।
जिला- 1 दिसंबर- 22 जनवरी तक- 1 जनवरी से 22 जनवरी तक
मध्य-40-15
क्राइम एंड रेलवे-77-40
पूर्वी दिल्ली-30-14
नई दिल्ली-19-10
उत्तरी दिल्ली-79-35
उत्तरी पूर्वी-18-8
उत्तरी पश्चिमी-25-7
बाहरी दिल्ली-31-12
दक्षिणी दिल्ली-8-4
दक्षिणी पूर्वी-30-14
दक्षिणी पश्चिमी-6-4
पश्चिमी दिल्ली- 32-11
कुल-395-174
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर