विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व्यापारियों को मिलेगा काम का उपयुक्त माहौल : केजरीवाल

By Edited By:
Published: Sat, 05 Oct 2013 01:09 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2013 04:01 AM (IST)

News Article Hero Image

जासं, पश्चिमी दिल्ली :

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो व्यापारियों को काम करने का उचित माहौल मिलेगा। वे उत्तमनगर में अग्रवाल सभा ट्रस्ट की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

केजरीवाल ने अग्रवाल समाज से आगामी विधानसभा चुनाव में आप के लिए वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते व्यापारियों को काम करना मुश्किल हो गया है। वैट विभाग की तरफ से आए दिन जारी किए जाने वाले नोटिस से व्यापारी परेशान हैं।

वे खुद अग्रवाल समाज से संबंध रखते हैं। इसलिए वे व्यापारियों की परेशानी समझते हैं। सत्ता में आने पर वैट, बिक्री कर और आयकर विभाग में व्यापारियों के मुताबिक नियमों में सुधार किया जाएगा, ताकि व्यापारियों को कारोबार करने में सुविधा हो। समारोह का संचालन गिरधारीलाल अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रधान मदनलाल बंसल, महासचिव सुरेश गर्ग, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, सचिव विजय कुमार अग्रवाल, पवन सिंघला व बिंदापुर के निगम पार्षद देशराज राघव सहित कई अग्रवाल बंधुओं ने हिस्सा लिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर