विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब ट्विटर पर इन्होंने कहा, 'कोहली मैरी मी!!'

By Edited By:
Published: Sat, 05 Apr 2014 02:59 PM (IST)Updated: Sun, 06 Apr 2014 05:56 PM (IST)

अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली के बीच पनपते रिश्ते से कोई अंजान नहीं है। दोनों की बढ़ती नजदीकियां ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली के बीच पनपते रिश्ते से कोई अंजान नहीं है। दोनों की बढ़ती नजदीकियां एक नए रिश्ते की ओर इशारा कर रही हैं। खबरें कुछ ऐसी हैं कि इस साल तक दोनों नए रिश्ते में बंध जाएंगे। ऐसे में जब अनुष्का को पता चलेगा कि कोई और भी हैं जो विराट की इतनी दीवानी हो गईं हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं।

दरअसल, इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की सदस्य डेनियल व्यॉट विराट पर फिदा हो गई हैं। वे विराट की इतनी दीवानी हैं कि ट्विटर पर ही उन्हें शादी का प्रपोजल दे डाला। टी 20 व‌र्ल्डकप मैच के सेमीफाइनल में विराट के शानदार परफॉरमेंस के तुरंत बाद ये प्रपोजल आया है। व्यॉट ने ट्वीट किया है 'कोहली मैरी मी।'

ऐसा नहीं है कि ये पहली बार किसी लड़की ने विराट को शादी का प्रस्ताव दिया है। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। इस ट्वीट के बाद कई और ट्वीट आए, जिनमें लिखा था कि विराट पहले से बुक हैं। उन्हें किसी और में कोई दिलचस्पी नहीं है।

पढ़ें : भारत ने फिर गाड़ दिए झंडे जीत के

पढ़ें : अनुष्का के बाद अब ये हुईं विराट की दीवानी