विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीनिवासन की मुश्किलें अभी टलीं, फाइनल के बाद होगा फैसला!

By Edited By:
Published: Sat, 25 May 2013 10:17 AM (IST)Updated: Sat, 25 May 2013 11:28 AM (IST)

आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में दामाद गुरुनाथ मयप्पन की गिरफ्तारी के बाद एन श्रीनिवासन पर बीसीसीआई अध्यक्ष पद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में दामाद गुरुनाथ मयप्पन की गिरफ्तारी के बाद एन श्रीनिवासन पर बीसीसीआई अध्यक्ष पद छोड़ने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन वे अभी इस्तीफा देने के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं हैं। सूत्रों की मानें तो इस मामले पर आईपीएल के फाइनल मुकाबले के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। यानी आज बीसीसीआई की होने वाली आपात बैठक टल भी सकती है। गौरतलब है कि आईपीएल का फाइनल मुकाबला रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

पढ़ें : दामाद ने फंसा दिया ससुर को

वहीं, अगर श्रीनिवासन बीसीसीआई का अध्यक्ष पद छोड़ते हैं तो नए अध्यक्ष के लिए दो नामों पर चर्चा जारी है। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों की पहली पसंद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ अध्यक्ष और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष अरुण जेटली हैं। जेटली को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर आम सहमति बन सकती है। वहीं, दूसरा नाम बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर का है।

पढ़ें : अगर मयप्पन नहीं हटाए जाते तो चेन्नई का अस्तित्व हो जाता खत्म

सूत्रों के अनुसार एक खेमा शशांक मनोहर को फिर से बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाने पर जोर डाल रहा है। इसके अलावा श्रीनिवासन पर अध्यक्ष पद छोड़ने के लिए राजनीतिक पार्टियों पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है। एनसीपी के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी उन्हें पद से हटने के लिए कहा है। इसके अलावा सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय ने भी श्रीनिवासन के इस्तीफे की मांग की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर