विराट और अनुष्का फिर जल्द आ जाएंगे नजदीक !
विराट कोहली जल्द ही 3 जून, 2016 को एक चैरेटी शो को होस्ट करने जा रहे हैं।जिसमें बॉलीवुड स्टार्स को भी आमंत्रित किया गया है, जिनमें अनुष्का का नाम भी शामिल है।
मुंबई। भारत टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने रिलेशन को लेकर पीछे काफी समय से सुर्खियों में हैं। इनके संबंध कभी बनते तो कभी बिगड़ते रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि इनका पैचअप हो गया है। हालांकि दोनों ही सार्वजनिकतौर पर कुछ भी बोलने से बचते रहे हैं।
बहरहाल, ताजा खबर यह है कि विराट कोहली जल्द ही 3 जून, 2016 को एक चैरेटी शो को होस्ट करने जा रहे हैं।इस शो में तमाम क्रिकेट खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें बॉलीवुड स्टार्स को भी निमंत्रण भेजा गया है, जिनमें अनुष्का का नाम भी शामिल है।
अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या विराट और अनुष्का के एक ही कार्यक्रम में मौजूद होने से दोनों एक दूसरे के फिर करीब आ जाएंगे।
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा को उनके बर्थ-डे पर विराट कोहली ने स्पेशल गिफ्ट दिया है। बर्थ-डे पर कोहली ने अनुष्का को इंस्टाग्राम में फॉलो कर लिया है।