विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयपुर का किला फतह कर बराबरी करने उतरेगी माही सेना

By Edited By:
Published: Wed, 16 Oct 2013 09:44 AM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2013 09:51 AM (IST)

अभिषेक त्रिपाठी, जयपुर। टीम इंडिया एक बार फिर तैयार है कंगारू टीम से भिड़ने के लिए, पुणे में जो हाल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अभिषेक त्रिपाठी, जयपुर। टीम इंडिया एक बार फिर तैयार है कंगारू टीम से भिड़ने के लिए, पुणे में जो हाल भारतीय टीम का हुआ उसने कहीं ना कहीं चैंपियंस ट्रॉफी, वेस्टइंडीज दौरा व जिंबॉब्वे दौरे पर मिली जीत की शानदार हैट्रिक के सपने से उठाने का काम किया। सात मैचों की इस सीरीज के दूसरे वनडे में आज जब सवाइ मानसिंह स्टेडियम पर धौनी के धुरंधर उतरेंगे तब जहन में सिर्फ और सिर्फ एक ख्याल होगा और वो है किसी भी तरह वापसी करते हुए 1-1 से बराबरी करना।

पढ़ें: इन दो कंगारुओं से जयपुर में बचकर रहना होगा टीम इंडिया को

गौरतलब है कि आइपीएल और चैंपियंस लीग में खेल चुके कई ऑस्ट्रेलियाई जयपुर के माहौल से भली-भांति परिचित हैं। पिछले मैच में एरोन फिंच ने पुणे वॉरियर्स के अपने साथी भुवनेश्वर कुमार को जमकर पीटा। भारत दौरे पर फिंच दो अर्धशतक लगा चुके हैं। दूसरा वनडे जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में है, जहां हाल ही में चैंपियंस लीग के मैच हुए। यहां किसी के लिए भी घरेलू टीम राजस्थान रॉयल्स को हराना संभव नहीं हो सका। राजस्थान के लिए खेलने वाले शेन वॉटसन और जेम्स फॉकनर अब इस मैदान पर टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बनेंगे। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले ग्लेन मैक्सवेल भी चैंपियंस लीग से ही ताबड़तोड़ फॉर्म में चल रहे हैं। कप्तान जॉर्ज बेली पिछले तीन मैचों में अर्धशतक लगाकर मजबूती से मध्यक्रम को संभाले हुए हैं।

भारतीय टीम भी आइपीएल के सितारों से सजी हुई है, लेकिन पहले वनडे में उसे जिस तरह हार मिली उससे लगता है कि वह घरेलू परिस्थितियों का फायदा नहीं उठा सके। ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा को बड़ी पारियां खेलनी होंगी। तीसरे नंबर पर विराट और चौथे नंबर पर सुरेश रैना ही उतरेंगे। पिछले मैच में गेंद से हिट और बल्ले से फ्लॉप रहने वाले युवराज ने मंगलवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और एक बार फिर से उन पर सभी की निगाहें होंगी। धौनी को दूसरे वनडे के लिए टीम में बदलाव करना होगा। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा लय में नहीं हैं, उनकी जगह मुहम्मद शमी को मौका दिया जा सकता है।

टीम:

भारत: महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, अंबाती रायुडु, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, विनय कुमार, अमित मिश्रा, जयदेव उनादकट और मुहम्मद शमी में से।

ऑस्ट्रेलिया: जॉर्ज बेली (कप्तान), नाथन कॉल्टर नील, जेवियर डोहर्टी, जेम्स फॉकनर, कॉलम फग्र्युसन, एरोन फिंच, ब्राड हाडिन, मोइजेस हेनरिक्स, फिल ह्यूंज, मिशेल जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, क्लाइंट मैकाय, एडम वोग्स और शेन वॉटसन में से।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर