T20 World Cup 2024 के लिए Sri Lanka की स्क्वाड का एलान, पूर्व विश्व विजेता प्लेयर को भी मिली जगह
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपनी 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है। श्रीलंकाई टीम की कप्तानी वानिंदु हसरंगा करते हुए नजर आएंगे जबकि उपकप्तान चरिथ असलंका को बनाया गया। पूर्व विश्व विजेता एंजेलो मैथ्यूज को श्रीलंकाई टीम में जगह मिली। बता दें कि टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होना है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपनी 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है। पूर्व विश्व विजेता एंजेलो मैथ्यूज को श्रीलंकाई टीम में जगह मिली। बता दें कि टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होना है।
T20 World Cup 2024 के लिए श्रीलंकाई टीम का एलान
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। साल 2014 में टी20 विश्व कप में श्रीलंकाई टीम ने इस खिताब को अपने नाम किया था, लेकिन पिछले साल श्रीलंका का प्रदर्शन काफी खराब देखने को मिला।
आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए श्रीलंकाई टीम ने वानिंदु हसरंगा को कप्तान बनाया। उनके अलावा एंजेलो मैथ्यूज को भी टीम में जगह दी गई। टीम का अप-कप्तान असलंका को बनाया गया। बता दें कि श्रीलंका की टीम इस बार वर्ल्ड कप में ग्रुप-डी का हिस्सा है, जिसमें वह अपना पहला मुकाबला 3 जून को साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेलने उतरेगी।
यह भी पढ़ें: LSG के साथ केएल राहुल के भविष्य को खतरा! अगले साल IPL से जुड़ी मिली बहुत बड़ी अपडेट
T20 World Cup 2024 के लिए श्रीलंकाई टीम इस प्रकार-
वानिंदु हसरंगा( कप्तान), चरिथ असलंगा (उप-कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसंका, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समाराविकरमा, एंजेलो मैथ्यूजस दासुन शानाका, धनजय डी सिल्वा, महीश थीक्षणा, दुनिथ वेलाल्गे, दुषमंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान थुशारा, दिलशान मधुशंका।
रिजर्व खिलाड़ी - असिथा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, भानुका राजपक्षे, जेनिथ लियानागे।
यह भी पढ़ें: BAN W vs IND W: राधा यादव ने लिखी जीत की इबारत, भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में बांग्लादेश का किया सूपड़ा साफ
Here's your Sri Lankan squad ready to roar at the ICC #T20WorldCup 2024 in the USA and Caribbean! 🇱🇰
READ: https://t.co/9Zia3yVeVZ #LankanLions pic.twitter.com/ZresMKrIqg
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) May 9, 2024